तनाव दूर करेंगे ये 8 पेय पदार्थ
तनाव आज के जीवन का हिस्सा बन गया है। लेकिन घबराइए नहीं, यहां आपको रिलैक्स और तनावमुक्त करने वाले पेय पदार्थों की सूची दी गई है जो आपकी तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद करेगी।

छुट्टियां अपने साथ मौज मस्ती के साथ तनाव भी लाती है। उत्साह के इस मौसम में बहने के साथ और एक शानदार पार्टी की मेजबानी के दबाव के कारण तनाव का स्तर शिखर छूने लगता है। इसके अलावा मीठे और बूजी (शराब से भरपूर) पेय पदार्थ स्थिति को और भी खराब कर देते हैं। जिससे एनर्जी का स्तर बहुत कम हो जाता है। लेकिन घबराइए नहीं, यहां आपको रिलैक्स और तनावमुक्त करने वाले पेय पदार्थों की सूची दी गई है जो आपकी तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद करेगी।
Image Courtesy : Getty Images

दूध की खूबियों के बारे में हम सब जानते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा दूध में ट्रिप्टोफेन नामक एमिनो एसिड सेरोटोनिन में परिवर्तित होकर, आपके मूड में सुधार और आपको शांत रखता है। सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीने से आपका तनाव छू मंतर हो जाता है।
Image Courtesy : Getty Images

नियमित रूप से ली जाने वाली दूध वाली चाय के बदले काली चाय को चुनें। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में हुए अध्ययन के अनुसार, छह सप्ताह तक काली चाय पीने से तनाव के कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। बेहतर परिणामों के लिए आप डिकैफिनेटेड कॉफी (बिना कैफीन के कॉफी) का चयन करें।
Image Courtesy : Getty Images

भरपूर मात्रा में पानी पीने से भी तनाव कम किया जा सकता है। पानी से एंडोर्फिन नामक तत्व की विज्ञप्ति होती है। और यह तनाव को आश्चर्यजनक ढंग से कम करता है। जिससे आपका मूड में सुधार होता है। यह रसायन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। रात को अच्छी नींद लेने के लिए आप दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पीयें।
Image Courtesy : Getty Images

चेरी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। यह फल पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। चेरी का जूस आपको शांत रखने और तनाव के प्रबंधन में मदद करता है। लाल चेरी में पाया जाने वाला मेलाटोनिन नाकम का एंटीऑक्सीडेंट अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करता है। लगभग 30 मिलीलीटर चेरी का जूस एक दिन में दो बार पीने से नींद की गुणवत्ता और अवधि में सुधार करने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images

ग्रीन टी पीने से स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचता है, इसलिए पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल करनेवाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। आज यह दुनिया भर में एक बहुत लोकप्रिय पेय बन गया है। ग्रीन टी वजन कम करने में बहुत मददगार होती है। वजन कम करने के अलावा इस जादूई औषधि में थिनाइन नामक तत्व तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ग्रीन टी में पाया जाने वाला अमीनो एसिड तनाव और चिंता दूर करने में मददगार साबित होता है।
Image Courtesy : Getty Images

नहीं, इसका स्वाद इतना भी बुरा नहीं होता जैसा कि आपको लगता है! इसमें मौजूद हरी सब्जियां जैसे पालक, अजमोद और केल, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होने के कारण रक्तचाप को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह विटामिन सी का पॉवरहाउस भी है जो आपके शरीर की तनाव प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने में मदद करती है।
Image Courtesy : Getty Images

वलेरियान एक औषधीय जड़ी बूटी है। जो चाय मिश्रणों में पाई जाती है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से घबराहट, चिंता, और अनिद्रा को कम करने के लिए किया जा रहा है। यह एक बारहमासी जड़ीबूटी है जिसके फूल हल्के बैंगनी होते हैं। कई अध्ययनों के अनुसार, वेलेरियन गहरी नींद, सोने की गति, और नींद की समग्र गुणवत्ता में सुधार करने में मददगार होता है। और अच्छी नींद पाने वाला पेय है।
Image Courtesy : Getty Images

जब तंत्रिकाओं को आराम देने की बात आती है तो इस चाय से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है। कैमोमाइल में मौजूद ग्लाइसिन नामक एमिनो एसिड में सुखदायक गुण होते हैं। प्राचीन समय में मिस्र के लोगों द्वारा इन फूलों को उगाया जाता था। इसका सेवन अनिद्रा से राहत देता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।