पान खाने के भी होते हैं कई फायदे
पान खाने के भी बहुत फायदे हैं। पान खाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।इसका प्रयोग करके कई प्रकार की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

पान की पत्ती खाने में थोड़ी कसैली होती है लेकिन इसे खाने वाले इसमें सुपारी, कत्था, चूना और दूसरी कई चीजें मिलाकर खाते हैं. आमतौर पर लोग इसे गलत आदत मानते हैं लेकिन हर चीज की तरह इसके भी कुछ फायदे भी है। पान का उपयोग कई बीमारियों को सही करने में किया जाता है। यह कई औषधियों से भरपूर होता है।
Image Source-Getty

इससे मुखशुद्धि के 10 ग्राम कपूर डाल कर खाने से पायरिया जैसे बीमारी से राहत मिलती हैं.इसका सेवन खांसी से राहत दिलाता हैं साथ ही कफ़ और श्वास सम्बन्धी बीमारी भी दूर करता हैं। पान के 15 पत्तों को 3 गिलास पानी में डाल लें। इसके बाद, इसे तब तक उबालें, जब तक यह उबलकर एक तिहाई नहीं रह जाता है। इसे दिन में तीन बार पिएं।इस पत्ते को तेल के साथ गरम कर के छाती में मलने से सांस की तकलीफ दूर होती हैं और जुकाम में राहत मिलती हैं।
Image Source-Getty

पान को काली मिर्च के साथ खाने से भूख बढ़ती हैं, साथ ही प्रसूता स्त्री द्वारा इसके उपयोग से उनके दूध में वृद्धि होती हैं। पान के कुछ पत्तों को लें। इन्हे धोने के बाद इन पर गरी का तेल लगाकर हल्का सा गर्म कर लें और गुनगुना होने पर इसे स्तनों के आसपास रखें, इससे सूजन चली जाएगी और बच्चे को स्तनपान करने में आसानी होगी।
Image Source-Getty

सोने के पहले पान में नमक और अजवाइन मिला कर खाने से नींद अच्छी आती हैं।सर-दर्द से राहत के लिए पान का लेप सर पर लगाने से यह दर्द चुटकियों में दूर होता हैं। पान में मौजूद एनालजेसिक गुण सिर दर्द में आराम देता है। शहद के साथ मिलाकर खाने से फायदा होता है।
Image Source-Getty

मुंह में छाले से छुटकारा पाने के लिए इस पत्ते को घी के साथ लगाये तो छालों से राहत मिलती हैं। पांच पान के पत्तों को दो कप पानी में उबालें। जब पानी एक गिलास रह जाएं तो उसे दोपहर के समय पी लें। यदि शरीर के किसी स्थान पर चोट लगी हो तो उस जगह पर पान का पत्ता गरम कर के बाँधने से चोट में सुधार होता हैं।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।