आयरन सप्लीमेंट की जरूरत

लोहा अर्थात आयरन हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक खनिज होता है। इसकी जरूरत पूरे शरीर में ऑक्सीजन के परिवहन के लिए होती है। और यदि इसकी कमी हो जाए तो कई प्रकार की समस्याएं व रोग हो सकते हैं। खासतौर पर गर्भावस्था में आयरन की बेहद जरूरत होती है। चो चलिये जानें कि किन कारणों से हमारे लिये आयरन सप्‍लीमेंट लेना जरूरी हो जाता है। Images source : © Getty Images
क्या है इसका काम

आयरन की जरूरत हीमोग्लोबिन बनाने के लिए होती है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन होता है, जो शरीर के विभिन्न अंगों तथा ऊतकों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। Images source : © Getty Images
क्यों लें आयरन सप्लीमेंट

यदि आपको आहार से आयरन की उतनी मात्रा नहीं मिल पा रही है, जितना कि आपके शरीर को जरूरत है, तो आपको आयरन की कमी या आयरन की कमी वाला एनीमिया हो सकता है। कुछ लोग इसे खून की कमी भी कहते हैं। इसलिये आयरन सप्‍लीमेंट लेना जरूरी हो जाता है। Images source : © Getty Images
महिलाओं को है ज्यादा जरूरत

भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं शाकाहारी हैं और शाकाहारी आहार में आमतौर पर आयरन की मात्रा कम होती है। शायद इसीलिए भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी या एनीमिया दुनियाभर में सबसे अधिक पाई जाती है। इसका अर्थ यह है कि भारत में बहुत सी महिलाओं में गर्भवती होने से पहले ही आयरन की कमी होती है।Images source : © Getty Images
शाकाहारी भोजन से मिलता है नॉन-हीम आयरन

शाकाहारी भोजन से नॉन-हीम आयरन मिलता है इसलिए वेजीटेरियन लोगों को लोहा और लोहे के अवशोषण को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थों के लिए विशेष रूप से जागरूक होना चाहिए।Images source : © Getty Images
कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं

थकान, कमजोरी, भूख की कमीपीला चेहरा, सफ़ेद नाख़ूनहाथ-पैर में सूजन, हाथ और पैर ठंडे हो जाना सांस फूलनानिस्तेज आंखेदिल की धड़कन बढ़नाकमजोर दिमाग, मिट्टी, चाक, या ऐसे अन्य अजीब चीजों को खाने का मन करनामुंह के कोने पर घाव व निगलने में दिक्कतImages source : © Getty Images
विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ भी खाएं

फलियां और हरी पत्तेदार सब्जियों, मांस की तुलना में कहीं बेहतर लोहे के स्रोत हैं। आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। Images source : © Getty Images
छोटे बच्चों को होती है अधिक जरूरत

छोटे बच्चों को, वयस्कों की तुलना में अधिक लोहे की ज्यादा जरूरत होती है। बचपन में लड़कों और लड़कियों को बराबर मात्रा में लोहे की जरूरत होती है। गर्भावस्था और मासिक धर्म के समय महिलाओं को अधिक लोहे की ज़रूरत होती है। आप को एक दिन में कितना लोहा चाहिए ये आपके उम्र, लिंग, और समग्र स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।Images source : © Getty Images