ठंड लगने का कारण

बिन मौसम बरसात की तरह अगर आपको भी हर समय ठंड का अनुभव होता हो तो ये खराब सेहत का संकेत होता है। शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक से काम ना करने की वजह से ऐसी परेशानी हो सकती है। लगातार ठंड का अनुभव कई बीमारियों का संकेत होता है, उन बीमारियों के बारे मे विस्तार से पढ़े। Image Source - getty
एनीमिया

यदि आपको गुर्दे की बीमारी है, तो एनीमिया के कारण आपको गर्मी में भी ठंड लग सकती है। वृक्कगोणिकाशोध (गुर्दे का संक्रमण) के कारण आपको ठंड से बुखार हो सकता है।Image Source - getty
हाइपोथायराइड

हाइपोथायराइड के लक्षणों में ठंड का अधिक लगना शामिल है इसका कारण थायराइड ग्रंथि का थायरोक्सीन संप्रेरक (हार्मोन) कम बनने लगता है।अक्सर यह रोग थायरायड ग्रंथि के स्थायी तौर पर नष्ट होने की वज़ह से होता है । यह ऑटोइम्यूनिटी की वज़ह से होता है ।Image Source - getty
डायबिटीज या शुगर

डायबिटीज के मरीजों को भी हर समय ठंड लगती रहती है। जब पैंक्रियाज नामक ग्लैंड शरीर में इंसुलिन बनाना कम कर देता है या बंद कर देता है, तो यह बीमारी हो जाती है। Image Source - getty
एनोरेक्सिया

शरीर से चर्बी की हानि का कारण बार-बार ठंड लगने की शिकायत होती है। कैलोरियों को बचाने के लिये शरीर का तापमान कम हो जाता है।एक गंभीर मानसिक रोग है जिसमें अस्वस्थता व मृत्युदरें अन्य किसी मानसिक रोग जितनी ही होती हैं। इसमे लोग खाना खाना छोड़ देते है। Image Source - getty
आयरन की कमी

ऊर्जा की कमी, वजन बढ़ने के साथ गर्मी और ठंड सहन न होना और त्वचा रूखी होने का कारण आयरन की कमी भी होता है।यह शरीर में हेमोग्लोबिन का निर्माण होता है जो ऑक्सीजन को पूरे शरीर में, खासकर फेफड़ों तक पहुंचाने में सहायता करता है। Image Source - getty
नींद पूरी न करना

बहुत कम नींद लेना सेहत और एकाग्रता दोनों पर असर डालता है। आदर्श स्थितियों में एक वयस्क को रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। शहरी जीवनशैली के बीच शरीर की इस सबसे आसान व प्राकृतिक जरूरत को पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। ये आपके मेटाबॉल्जिम को कम करती है। Image Source - getty
डीहाइड्रेशन

भरपूर पानी पिएं, खासतौर पर यदि आप बाहर काम करते या बहुत अधिक शारीरिक श्रम करते हैं। शरीर में पानी की कमी होने से इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने लगते हैं, जिससे थकावट होती है। प्यास लगने से पहले पानी पीने की आदत डालें। प्यास लगने का मतलब है कि शरीर में पहले ही पानी की कमी हो चुकी है। Image Source - getty