6 कारणों से आपको हर चीजें लग सकती हैं बेस्वाद
अगर आपकी जीभ की स्वाद ग्रंथियां बेजान हो गई हैं तो इसके पीछे क्या कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए इस स्लाइडशो को पढ़ें।

दुनिया स्वादिष्ट आहारों और व्यंजनों से भरी पड़ी है, कुछ आहार ऐसे भी हैं जो किसी-किसी देश की खासियत हैं और लोग देश ही नहीं विदेशों से ही इनका स्वाद चखने आते हैं। स्वाद के लिए कुदरत ने आपको जीभ दी है जिसकी लार ग्रंथियां आपको विभिन्न तरह के स्वाद का एहसास कराती हैं। लेकिन अगर ऐसा हो जाये कि आप किसी चीज का स्वाद न ले पायें तो कैसा हो। जी हां, कभी-कभी आपके साथ ऐसा होता होगा कि आप किसी चीज का स्वाद नहीं ले पाते होंगे। इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

स्वादहीन होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, उसमें से एक है एगूसिया। इस बीमारी में जीभ को किसी भी तरह के स्वाद का एहसास नहीं होता है। हालांकि यह बहुत ही असाधारण बीमारी है, जो किसी-किसी हो होती है।

यह बीमारी ज्यादातर महिलाओं को होती है और यह मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्या है। इस बीमारी में मरीज के जीभ, मसूड़ों और होठों पर जलन होती है। इसके अलावा मुंह के अंदर भी जलन का एहसास होता है। इस बीमारी के पीछे के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं चल पायी है।
Image Source : wordpress.com

सिर में चोट यानी हेड ट्रॉमा के कारण भी आपका मुंह स्वादहीन हो सकता है। दरअसल सिर में चोट लगने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है और जीभ को किसी तरह के स्वाद का एहसास नहीं हो पाता है। हालांकि सिर की चोट के उपचार के बाद यह स्थिति सामान्य हो जाती है लेकिन कुछ मामालें यह बीमारी हमेशा के लिए हो सकती है।

कुछ शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि शरीर में यदि विटामिन बी12 की कमी हो जाये तो जीभ किसी तरह का स्वाद नहीं ले सकती है। समस्या का पता खून की जांच के बाद ही चल जाता है। विटामिन बी कांप्लेक्स के सेवन से यह समस्या दूर हो सकती है।

यह एक प्रकार की ऑटोइम्यून बीमारी है। यह रूमेटाइड अर्थराइटिस के कारण भी हो सकता है और इसकी वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान भी हो सकती है। इसके अलावा हाइपरथॉयराइडिज्म के कारण भी मुंह की स्वाद ग्रंथियां बेजान हो सकती हैं। अगर मूंह में किसी तरह का संक्रमण या सूजन है तो भी यह समस्या हो सकती है। मुंह की सफाई का ध्यान न रखने के कारण भी ऐसा हो सकता है।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।