नूडल्‍स के बिना अधूरे हैं हिन्‍दुस्‍तानी

इन कुछ वर्षों में मैगी लगभग हर हिंदुस्‍तानी की ऑल टाइम फेवरेट डिश बन गई है। आज बच्चे ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को मैगी खाना बहुत पसंद आता है।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: May 23, 2014

नूडल्‍स

नूडल्‍स
1/13

इन कुछ वर्षों में नूडल्‍स लगभग हर हिंदुस्‍तानी की ऑल टाइम फेवरेट डिश बन गए हैं। आज बच्चे ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों को यह बहुत पसंद है। भूख महसूस होने पर यह सबका पसंदीदा समाधान है। यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनने वाली डिश है। बच्‍चे इससे प्‍यार करते हैं, कॉलेज के छात्र इसके लिए कसमें खाते हैं। यहां तक पुराने लोग इसका मजा सुड़कने की आवाज करते हुए खाकर लेते हैं। यहां पर 13 कारण दिये गये हैं कि क्‍यों नूडल्‍स भारतीयों के आहार का एक महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा बन गये हैं। image courtesy : getty images

परीक्षा का साथी

परीक्षा का साथी
2/13

याद है आपको वह समय जब परीक्षा के दौरान रात को देर तक जागने पर भूख लगने पर आप बिस्‍कुट का सहारा लेते थे। लेकिन इसकी जगह किसने ली, जाहिर सी बात हैं मैगी ने।  image courtesy : getty images

होस्‍टल की हुल्‍लड़बाजी

होस्‍टल की हुल्‍लड़बाजी
3/13

अगर आप अपने जीवन में किसी भी समय होस्‍टल में रहें है तो नूडल्‍स के महत्‍व को आपसे ज्‍याद अच्‍छे से शायद कोई और नहीं जानता होगा। क्‍योंकि अपने घर से दूर रहकर रहने वालों के सामने एक सबसे बड़ी चुनौती होती है खुद खाना बनाना। image courtesy : getty images

कॉलेज की मस्‍ती

कॉलेज की मस्‍ती
4/13

कॉलेज के बाहर चाहे कितने ही फूड कार्नर क्‍यों न खुले हो, लेकिन नूडल्‍स वाले के स्‍टॉल पर हमेशा सबसे अधिक भीड़ होती हैं। क्‍योंकि नूडल्‍स के सामने कॉलेज के बच्‍चों के लिए सारे आहार फिके पड़ जाते हैं। image courtesy : getty images

सबसे स्‍वादिष्‍ट डिश

सबसे स्‍वादिष्‍ट डिश
5/13

नूडल्‍स एक ऐसी डिश है जो सभी को प्‍यारी लगती हैं, यह किसी भी रूप में खराब हो ही नहीं सकती। फिर चाहें इसे सिंपल तरीके से ड्राई या सूपी या चाहे उसमें टमाटर, मटर या बाकी सब्जियां डाल कर, यह हर रूप में अच्‍छे लगते हैं। बस होनी चाहिए गर्मागर्म। image courtesy : getty images

अकेलेपन का साथी

अकेलेपन का साथी
6/13

मैगी को अकेलेपन का साथी भी बना सकते हैं। मम्‍मी या पापा दोनों एक साथ बाहर चले गये और आपको बहुत तेज भूख लगी है तो ऐसा में आपका सहारा बनती है मैगी। image courtesy : getty images

झटपट बनते हैं नूडल्‍स

झटपट बनते हैं नूडल्‍स
7/13

खाने में स्‍वादिष्‍ट होने के साथ नूडल्‍स को पकाने में ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगता। बस कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाते हैं। और इतनी जल्‍दी और कोई दूसरी चीज शायद ही बनती हो। image courtesy : getty images

खाना हो बेस्‍वाद तो नूडल्‍स का साथ

खाना हो बेस्‍वाद तो नूडल्‍स का साथ
8/13

खाने में लौकी, करेला या ऐसा कुछ बना है, जिसे खाने का आपका बिल्‍कुल भी मन नहीं हैं। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि ऐसा में आपका साथ निभाते हैं नूडल्‍स। image courtesy : getty images

पार्टी की जान

पार्टी की जान
9/13

हाउस पार्टी है? तो सभी मैगी को बाहर निकालो! यह ऐसी ट्रीट है जिस अपने दोस्‍त के साथ खाना और शेयर करना आपको बहुत पसंद आएगा। image courtesy : getty images

आसान है ढूढ़ना

आसान है ढूढ़ना
10/13

नूडल्‍स एक ऐसी डिश है जिसे खरीदने जाने पर आपको इसे खोजने के लिए यहां-वहां नहीं जाना पड़ता। यह आसानी से आपको कहीं भी उपलब्‍ध हो सकते हैं। image courtesy : getty images

Disclaimer