महिलाओं को पसंद आते हैं क्लीन शेव पुरुष

दाढ़ी रखना या ना रखना पूरी तरह आपकी पंसद पर निर्भर करता है। लेकिन लड़कियां आपको दाढ़ी में ज्यादा पसंद करें या क्लीन शेव, ये पूरी तरह उन पर ही निर्भर करता है। कुछ अध्ययनों में ये पाया गया कि महिलाओं को (फिर चाहे वो आपकी गर्लफैंड हो, बहन हो, मां हों या फिर आपकी दोस्त) क्लीन शेव वाले मर्द ज्यादा पसंद आते हैं। इसके पीछे कई तथ्य भी हैं, तो चलिये जानते हैं कि महिलाओं को क्यों ज्यादा पसंद आते हैं क्लीन शेव पुरुष। Images source : © Getty Images
ज्यादा जवान नज़र आते हैं

इस बात में कोई शक नहीं कि, क्लीन शेव होने पर आप अपनी उम्र से ज्यादा जवां नज़र आते हैं। साथ ही क्लीन शेव होने पर आप दाढ़ी वाले पुरुषों की तुलना में कम आक्रामक लगते हैं और ज्यादा विनम्र दिखाई पड़ते हैं।Images source : © Getty Images
लुक मेंटेन करना भी है बेहद आसान

क्लीन शेव का फैशन वापस से चलन में हैं और इस लुक को मेंटेन करना भी बेहद आसान होता है। साथ ही क्लीन शेव होने पर आपकी दाढ़ी के पीछे छिपा वास्तविक चेहरा दिखाई दे पाता है और लोगों का आपके असली लुक को लेकर कायम भ्रम टूट पाता है। साथ ही क्लीन शेव लुक के साथ आप पर कपड़े ज्यादा फबते हैं और आप तैयार होने पर ज्यादा हैंडसम और कॉन्फिडेंट नज़र आते हैं। Images source : © Getty Images
डेट पर जाने के लिये नहीं अच्छी

दाढ़ी किसी पुरुष के संभावित सौंदर्य को छिपा देती है। तो ऐसे में अगर आप दाढ़ी के साथ डेट पर जाते हैं तो लड़की तो इस शंका में ही रह जाती है कि इस दाढ़ी और मूछ के पीछे आपकी सूरत वास्तव में कैसी है। लड़कियां चाहती हैं कि वे आपके पूरे फिचर्स देख पाएं। यकीन मानिये, पहली डेट पर क्लीन शेव जाना कहीं सेफ रहता है। Images source : © Getty Images
शोध भी करते हैं समर्थन

शोधकर्ता एसी नील्सन द्वारा मलयेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलिपीन्स और भारत के 8 शहरों में कराए गए इस सर्वे में साफ तौर पर यह बात सामने आई कि बिना दाढ़ी-मूंछ वाले पुरुषों को विपरीत सेक्स से बेहतर रेस्पॉन्स मिलता है। साथ ही महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों की तुलना में क्लीन शेव लोगों को किस करना ज्यादा पसंद करती हैं। Images source : © Getty Images