ज्यादा खाने की आदत पर काबू

कहते हैं ना, कि अति हर चीज की बुरी होती है। बहुत बार हम भोजन स्‍वाद के चक्‍कर में जरूरत से ज्‍यादा खा लेते हैं। और कई बार जरूरत सिर्फ एक गिलास पानी होती हैं, लेकिन हम खुद को भूखा समझकर खाना खा लेते हैं। इस तरह से भोजन को ज्‍यादा खाने की आदत हमारे लिए काफी आम है, हम में से कई इस आदत को अधिक से अधिक अपनाते हैं, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है। अगर आप भी ज्‍यादा खाने की आदत के लिए स्‍वयं को दोषी महसूस कर रहे हैं? तो यहां दिये कुछ उपाय आपके ज्‍यादा खाने की आदत पर काबू पाने और आपके दिन, पेट और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। image courtesy : getty images
वॉकिंग

इसके लिए तेज गति से चलने के सत्र की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन भोजन के बाद 20 मिनट इत्‍मीनान से टहलना, आपके पेट से गैस को दूर करने में सहायता करता है। वॉक करना समग्र आंतों के दबाव से राहत देने में मदद करता हैं और इससे असहज सूजन की भावना कम होती हे। चलना खून के बहाव में मदद करता है, जिससे आपकी पूरी पाचन प्रक्रिया मजबूत रहती है। साथ ही ताजी हवा आपको बेहतर महसूस कराती है। image courtesy : getty images
पानी की अधिक मात्रा

यह बहुत आम बात है, इसका पालन करना आपके लिए मुश्किल नहीं होना चाहिए। भोजन करने से पहले आपको अधिक मात्रा में पानी लेना चाहिए। पानी की अधिक मात्रा लेने से आपको भूख कम लगेगी और आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर होगा। पानी आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। साथ ही अधिक शराब से लड़ने के लिए अतिरिक्त पानी की जरूरत होती है। image courtesy : getty images
ग्रीन टी

शरीर में जमा फैट को कम करने और कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को बनाये रखने के लिए भोजन के दौरान और बाद में ग्रीन टी का सेवन मददगार होता है। अध्‍ययन के अनुसार, ग्रीन टी में मौजूद एक निश्चित पॉलीफेनोल्स और संयंत्र आधारित एंटीऑक्‍सीडेंट वसा को कम करने में मदद करता है और इसके कारण कोलेस्ट्रॉल स्तर और बीएमआई कम रहता है। image courtesy : getty images
फिर से खाना

खाने के आधे घंटे के बाद अगर आपका फिर से कुछ खाने का मन करता है। तो आप पपीता, अनानास या दही को छोटे हिस्‍सों में लें सकते हैं। यह सभी खाद्य पदार्थ पाचन में मदद करते है। जैसे अनानास में एंजाइम ब्रोमेलाइन की उच्‍च मात्रा, प्रोटीन को तोड़ने में मदद करती है जिससे शरीर आसानी से भोजन पचा लेता है। image courtesy : getty images
खाने के बाद एकदम न लेटे

खाने के बाद ऐसा करना सबसे खराब चीजों में से एक है। खाने के बाद कभी भी लेटे नहीं। एसिड रिफ्लेक्‍स की समस्‍या से बचने के लिए अपने भोजन के बाद कम से कम तीन घंटे तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। क्‍योंकि सभी आमाशय रस को भोजन को पचाने में मदद करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। image courtesy : getty images
चारों ओर घूमें

अगर आप इनमें से कुछ नहीं कर सकते तो आपको अपने घर के चारों ओर चक्‍कर लगाने का प्रयास करना चाहिए। कुछ नहीं करने से कुछ करना बेहतर होता है! खाने के बाद लेटना सबसे बुरी बातों में से एक है जो अक्‍सर सभी लोग करते हैं। इसलिए जितना संभव हो उतना चलना चाहिए। अगर आप चलना दौड़ना या चलना नहीं चाहते तो कम से कम घूम ही लें। image courtesy : getty images
खाने की आदतों में बदलाव

ऐसी स्थिति को सामना करने के लिए इन सभी महत्‍वपूर्ण बातों को याद रखने के अलावा आपको अपनी खाने की आदतों में भी बदलाव लाना होगा। अपने भोजन का अधिक आनंद उठाने के लिए आपको एक दिन छह भोजन लेने चाहिए, और खुद को असहज महसूस करने के लिए एक बड़ा भोजन लेने की बजाय आपको छोटे भागों में खाना लेना होगा। image courtesy : getty images