सवाल जो बताते हैं आप प्यार में हैं
प्यार में पड़ने के बाद उहापोह की स्थिति से निपटने में कुछ सवाल आपकी मदद करते हैं और ये इशारा करते हैं कि आपको प्यार हो गया है।

प्यार किया नहीं जाता बल्कि वो हो जाता है। धीरे-धीरे आपको कोई पसंद आने लगता है और आपको उसकी हर अदा भाने लगती है। लेकिन कुछ लोग प्यार को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं, वे समझ नहीं पाते कि वे सच में प्यार में हैं या यह केवल झुकाव है। ऐसे में आपके मन उठने वाले कुछ सवाल ही इसका हल बताते हैं और यह दर्शाते हैं कि जनाब आप प्यार में हैं।
image courtesy - getty images

प्यार करने वालों को पूरी दुनिया स्वर्ग के जैसी लगने लगती है, उनको आसपास का माहौल अनायास ही भाने लगता है। उनको पृथ्वी स्वर्ग की तरह लगने लगती है। प्यार की पहली निशानी यही है शायद।
image courtesy - getty images

बिना किसी बात पर मुस्कुराना, हमेशा प्रसन्नचित्त रहना भी प्यार में पड़ने के संकेत हैं। चूंकि प्यार एक खुशनुमा एहसास है इसलिए व्यक्ति प्यार में पड़ने के बाद हमेशा मुस्कुराता रहता है।
image courtesy - getty images

प्यार होने के बाद आप हमेशा उसके बारे में ही सोचते रहेंगे। आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस जगह पर हैं और क्या कर रहें हैं। उसके ख्याल हमेशा आपके दिमाग में आते रहेंगे। आप दिन-रात उसी के बारे में सोचने के लिए मजबूर हो जायेंगे। अगर शुरुआत में आप इसे महज एक झुकाव समझते हैं लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी उसकी यादों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहें हैं तो आप प्यार की गिरफ्त में हैं।
image courtesy - getty images

आप जिसके प्यार में पड़े हैं उसे दुनिया का सबसे नायाब अजूबा समझने लगते हैं। आपको वह दुनिया का सबसे खूबसूरत इनसान लगने लगता है। उसके बारे में यह मानना कि वह कभी किसी की बुराई नहीं करेगा या कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाएगा या फिर आप यह सोंचे कि वह सबसे अलग है और वह समझदारी वाली बातें करता है तो आपको उससे प्यार हो गया है।
image courtesy - getty images

प्यार की गिरफ्त में आने के बाद सारी दुनिया रोमांटिक लगती है। हमेशा प्यार और रोमांस वाले गाने सुनने का मन करता है। गाना सुनने से आपके दिमाग की स्थिति का पता भी चलता है। हालांकि भले इससे पहले आप रॉक या ट्रांस म्यूजिक के दीवाने थे, लेकिन अब आप केवल रोमांटिक गानों के दीवाने हो गये हैं।
image courtesy - getty images

प्यार में इंसान से बार-बार मिलने के बाद भी आपका मन उससे ऊबता नहीं है। आप अपना हर वक्त उसके साथ ही बिताना चाहते हैं, यह भी चाहते हैं कि वह हमेशा आपके साथ और आपके पास हो। तो जनाब आप प्यार में पड़ चुके हैं।
image courtesy - getty images

अचानक आपके व्यवहार में बदलाव हो गया है, आप बस उसकी पसंद के अनुसार ही खुद को रखना चाहते हैं। आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से खुद को बदलने की कोशिश करेंगे तो यह प्यार ही है और कुछ नहीं।
image courtesy - getty images

प्यार में पड़ने के बाद लोगों को आसपास की सुध नहीं होती, वे केवल प्यार के बारे में सोचते हैं और अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी भूल जाते हैं। वे जिसे प्यार करते हैं उसे ही अपनी जिंदगी मानते हैं।
image courtesy - getty images

प्यार में पड़ने के बाद आप हमेशा उनसे बात करने के बारे में ही सोचेंगे। हर वक्त किसी न किसी बहाने से आप उनसे बातर करेंगे और आपको उनकी आवाज भी सबसे अच्छी लगने लगेगी। इसके अलावा आप कितनी भी बात कर लें आपको हमेशा यह लगेगा कि आपकी बात के बीच कुछ छूट गया है।
image courtesy - getty images

आप जिसे प्यार करते हैं उसे दुनिया का सबसे अच्छा इन्सान समझने लगते हैं, ऐसे में कोई उसकी बुराई करे तो आपको कैसे बर्दाश्त होगा। अगर ये सब सवाल आपके मन में भी हैं तो जान लीजिए कि आपको प्यार हो गया है।
image courtesy - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।