फटे फल क्यों होते हैं ब्राउन

वैसे तो हर मौसम में फल खाना फायदेमंद होता है लेकिन गर्मियों में एनर्जी की कमी के चलते फल खाना ज्यादा जरूरी हो जाता है। जो लोग ज्यादा फल खाते हैं उनके लिए सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि फलों कों ब्राउन होने से कैसे बचाया जाए। कई बार हम आॅफिस भी फल काट कर ले जाते हैं। लेकिन जब खाने बैठते हैं तो देखते हैं कि फल ब्राउन हो गए हैं। ऐसे में फल खाने का मन नहीं करता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको फलों को ब्राउन होने से बचाने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।
नींबू का रस मिलाएं

कटे फलों में नींबू का रस मिलाकर फलों को ब्राउन होने से बचाया जा सकता है। एक नींबू के रस से लगभग 1.5 कटोरे के फलों को ब्राउन होने से बचाया जा सकता है। जब भी फल काट कर रखें तो उसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला दें। याद रखें नींबू का रस मिलाने के बाद फलों को फ्रिज में रखना है।
प्लास्टिक रैप करें

कटे फलों को प्लास्टिक से रैप कर भी ब्राउन होने से बचाया जा सकता है। यह उपाय फलों को लगभग 4 से 5 घंटे तक ब्राउन होने से बचाता है। प्‍लास्टिक के पैकेट या फिर एल्यूमिनियम फौइल से भी फलों को ढका जा सकता है। ऐसा करने पर पैकेट में छोटे-छोटे छेद कर फ्रिज में रख दें।
सिट्रस एसिड का चूर्ण

फलों को ब्राउन होने से बचाने के लिए सिट्रस एसिड का चूर्ण सबसे बेहतर विकल्प है। इस उपाय से फलों को करीब 10 से 12 घंटों तक ताजा रखा जा सकता है। ये उपाय फलों को पूरी तरह ब्राउन होने से बचाता है। बाजार में आपको सिट्रस एसिड, चूर्ण के रूप में मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि इससे फलों का स्वाद भी नहीं बदलता है।
ठंडा पानी

ठंडा पानी भी कटे फलों को ब्राउन होने से बचाने का अचूक उपाय है। अपने कटे हुए फलों को डिब्‍बे में बंद कर के बरफ मिले ठंडे पानी में रखें। इससे आपके फल लगभग 3-4 घंटो तक ताजे बने रहेंगे।