आपको बीमार बना रहा है प्रोसेस्ड फूड
प्रोसेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है आप सोच भी नहीं सकते। प्रोसेस्ड फूड की हर बाइट आपकी सेहत को अंदर से खोखला बना रही है।

आप जानते हैं कि प्रोसेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आप खुद को इसके सेवन से रोक नहीं पाते। यह आहार आपके धीरे-धीरे शरीर और दिमाग को खोखला कर रहा है। प्रोसेस्ड फूड में मौजूद तत्व आपके शरीर को अंदर ही अंदर बीमार कर कर रहे हैं जानिए कैसे।

लोग सोचते हैं ताजा और जैविक खाद्य पदार्थ बहुत महंगे होते हैं। और इनका सेवन हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन असलियत इसके उलट है। असल में प्रोसेस्ड फूड की कीमत ताजे और स्वस्थ खाद्य पदार्थों से कहीं अधिक होती है। और ऊपर से ये जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं वे अलग।

कई प्रोसेस्ड फूड में फॉस्फेट मिला होता है। यही तत्व उसे स्वादिष्ट और आकर्षक बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह रसायन आपको बूढ़ा बनाने के साथ ही किडनी फेल और कमजोर हड्डियों का कारण होता है।

शरीर के अंग प्रोसेस्ड खाने के मुकाबले हेल्दी खाने को ज्यादा अच्छे से पचा पाते हैं। प्रोसेस्ड फूड शरीर में डोपामाइन (खुशी महसूस कराने वाला हार्मोन) के निर्माण को बढ़ा देते हैं जिससे उसे खाने की इच्छा और बढ़ जाती है। लेकिन आपका दिमाग प्रोसेस्ड फूड में मौजूद रिफाइंड नमक और शुगर को रोकने में असमर्थ हो जाता है इसलिए आप भारी मात्रा में जंक फूड का सेवन कर लेते हैं जो मोटापा, डायबिटीज, कैंसर और हृदय संबंधी बीमारियों का कारण बनता है।

जंक फूड में मौजूद फ्लेवर्स और रंगों के कारण शरीर पर रैशेज, अस्थमा और हाइपर एक्टिविटी की समस्या बढ़ जाती है। इससे लिए अगली बार जब भी आप कैंडी, चिप्स, कुकीज आदि खाने की सोचें को अपनी सेहत के बारे में सोचना ना भूलें।

अगर आप किसी काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो इसके लिए आपका आहार दोषी है। जी हां, जंक फूड का सेवन गुस्से और तनाव को बढ़ाता है। हेल्दी चीजों का सेवन मूड को अच्छा बनाने के साथ ही ऊर्जा के स्तर को भी बनाए रखता है।

इस तरह के आहार आपको अंदर से बीमार कर देते हैं। एक तरफ जहां स्वास्थ्य भोजन करने से आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है जैसे फाइबर, एंजाइम, विटामिन आदि मिलते हैं। वहीं जंक फूड का सेवन में कोई पोषण नहीं होता। ये आपके शरीर की क्रियाओं को धीमा करने के साथ ही उनमें रुकावट पैदा करते हैं।

जंक फूड को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हुए शोध के मुताबिक लगातार अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन करने से मस्तिष्क को चीजों को याद रखने की क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्मरण शक्ति बरकरार रहे, तो जरूरी है कि आप जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।