प्रेग्नेंट होने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, शिशु को हेल्दी और फिट
गर्भावस्था की प्लानिंग से पहले और गर्भवती होने के बाद नियमित रूप से चिकित्सक के संपर्क में रहिए, खाने में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल करें और आने वाले नये मेहमान के लिए तैयारियां कीजिए।

मां के स्वस्थ रहने से बच्चा भी स्वस्थ रहेगा क्योंकि बच्चे का स्वास्थ्य मां के स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। अगर आप भी अपने घर में नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रही हैं तो गर्भधारण करने से पहले महिला को स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को निपटारा कर लेना चाहिए। स्वस्थ प्रेग्नेंसी के लिए यहां दिये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण 10 पहलुओं के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी हैं।
image courtesy : getty images

अगर आप गर्भवती होने की तैयारी कर रही हैं तो खुद को फिट रखना भी बहुत जरूरी हैं। शरीर फिट होने से होने वाला बच्चा भी स्वस्थ रहेगा। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। इसके लिए आप वॉकिंग, साइकिल चलाना और तैराकी जैसी एक्सरसाइज चुन सकती हैं।
image courtesy : getty images

गर्भावस्था प्लानिंग करने से तीन महीने पहले से आपको फोलिक एसिड लेना शुरू करना होगा। फोलिक एसिड बच्चे की रीढ़ की हड्डी के विकास और तन्त्रिका नलिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपकी उंगलियों और बालों के स्वस्थ विकास में भी सहायक है। फोलिक एसिड आप डॉक्टर की सलाह से टेबलेट के रूप में ले सकती हैं, इसके अलावा यह पालक, अण्डे, फलियों आदि में पाया जाता है।
image courtesy : getty images

गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन 300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसलिए आपको पहले से ही खाने में कैलोरी की मात्रा में इजाफा करना होगा। लेकिन ध्यान रहें कि कैलोरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वसा और शर्करा युक्त भोजन बिलकुल न लें। अतिरिक्त कैलोरी का स्रोत शुद्ध प्रोटीन हो सकता है। अपने आहार में सोया उत्पाद, नट्स और बीन्स को शामिल करें।
image courtesy : getty images

प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो सबसे पहले अपने वजन पर ध्यान दीजिये। मोटापे के कारण न केवल गर्भधारण करना कठिन हो जाता है बल्कि गर्भावस्था भी मुश्किलों भरी हो सकती है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो उसे नियंत्रित करने के लिए प्रयास करें। शोध से भी यह बात साबित हुई है कि सामान्य भार वाली महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा वजन वाली महिलाओं में जटिलताओं का खतरा ज्यादा रहता है।
image courtesy : getty images

गर्भधारण करने से करीब 3 महीने पहले डॉक्टर से अपना चेकअप जरूर कराएं। ये सुनिश्चित करें कि आपका ब्लडप्रेशर, डाइबीटीज, थायरॉइड और हीमोग्लोबिन का स्तर नियंत्रण में है या नहीं। इसके अलावा, कई बार डाक्टर आपके परिवार के इतिहास के आधार कुछ जेनेटिक टेस्ट की सलाह भी देता हैं।
image courtesy : getty images

यदि धूम्रपान और शराब की आदत है तो इसे बिलकुल छोड़ दें। धूम्रपान से होने वाले बच्चे के मस्तिष्क और हृदय में विकार आ सकता है। धूम्रपान के अलावा शराब पीने से गर्भस्थ शिशु को फीटल ऐल्कोहल सिंड्रोम के कारण अपरिवर्तनीय हानि हो सकती है। इससे बच्चे का विकास रुक सकता है। image courtesy : getty images

गर्भधारण करने से पहले दांतों और मसूड़ों की जांच करना बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह होने वाले बच्चे और आपकी मुस्कान दोनों के लिए अच्छा है। गर्भावस्था में मसूड़ों के रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। और मसूड़ों की बीमारी से प्रीमैच्योर डिलिवरी का खतरा रहता है। इसलिए नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस करें और कुछ समय निकाल कर डेंटिस्ट से संपर्क करें।
image courtesy : getty images

यदि आप चाय और कॉफी की शौकीन हैं तो गर्भाधारण से पहले कैफीन की मात्रा को सीमित कर दीजिए। कॉफी, चाय, कोला और एनर्जी ड्रिक हल्के उत्तोजक होते हैं। इनका ज्यादा सेवन करने से गर्भपात की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा कैफीन की अधिक मात्रा से आपके होने वाले बच्चे का भार कम हो सकता है।
image courtesy : getty images

गर्भावस्था से पहले और गर्भधारण के बाद मां को भरपूर आराम करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को हर रात कम से 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिये। दिन में भी थोड़ा सोने पर थकावट से राहत मिलती है।
image courtesy : getty images

ज्यादा तनाव गर्भधारण की संभावना को प्रभावित करता है। इसलिए गर्भधारण से पहले खुद को तनाव से दूर रखें। स्वस्थ गर्भावस्था के लिए सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है। बेबी सेंटर डॉट कॉम के अनुसार, हाल में हुए कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि गर्भवस्था के दौरान मानसिक स्वास्थ्य का असर बच्चे पर पड़ता है। इसके लिए हर वो चीज करें जिससे आप खुद को शांत रख सकें।
image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।