पोटेशियम युक्त ये 7 फूड खाने से हड्डी और मांसपेशियां होती हैं मजबूत
पोटेशियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। दिल के साथ-साथ मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

दिन भर पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम का सेवन करना न केवल आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह शारीरिक ढांचे और मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी होता है। दिन भर में महिलाओं और पुरुषों दोनों को दिन भर में 4700 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करना चाहिये। पोटेशियम से भरपूर सात प्रमुख आहारों में केला शामिल नहीं है, यह बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन यह बात सही है।

शकरकंद में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। एक सामान्य आकार की शकरकंद में 694 मिलीग्राम तक पोटेशियम होता है। यह हमारी रोजमर्रा की जरूरत का 15 फीसदी होता है। इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। एक शकरकंद में केवल 131 कैलोरी होती हैं। यानी शकरकंद का सेवन हमारी सेहत पर दोतरफा सकारात्मक प्रभाव डालता है। इतना ही नहीं शकरकंद में बीटा कोरटेन और विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में होता है। इन खूबियों के कारण आप इसे सुपरफूड भी कह सकते हैं।

संतरे का जूस नाश्ते में बेहद फायदेमंद होता है। संतरे को विटामिन सी से भरपूर माना जाता है। लेकिन, इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम भी होता है। इसकी सबसे अच्छा बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। और साथ ही अगर आपको संतरे को यूं ही खाना चाहें तो भी कोई दिक्कत नहीं।

यह पत्तेदार सब्जी न केवल विटामिन ए और विटामिन 'के' से भरपूर होती है, बल्कि साथ ही इसमें पोटेशियम भी काफी मात्रा में होता है। इसके महज आधे कप में 655 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। इसका सेवन करने से पोषण संबंधी आपकी काफी आवश्यकतायें पूरी हो सकती हैं। यह सुपरफूड वीटा कोरटेन और विटामिन ए से भी भरपूर होता है।

आलू भारतीयों की, विशेषकर उत्तर भारतीयों की पसंदीदा सब्जी है। इसे हर सब्जी में डाला जा सकता है। अगर आप आलू को छिलके के साथ खायें तो इसमें 610 मिलीग्राम तक पोटेशियम ओर 145 कैलोरी होती हैं। आलू में विटामिन बी6 भी होता है जो स्वस्थ त्वचा के साथ-साथ अन्य कई खूबियों से लैस होता है। हां, आलू की खूबियां हासिल करने के लिए इसे बेक करना ही अच्छा होता है। तलकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।

अपनी गर्म तासीर के लिए खजूर सर्दियों का खास ड्राई फूट होता है। मूल रूप से मध्य एशिया का खजूर स्वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। आधा कप खजूर में 584 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। खजूर को आप दूध के साथ भी खा सकते हैं।

दही में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैल्श्यिम भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, शायद आपको यह न पता हो कि दही में पोटेशियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। करीब 220 ग्राम नॉन-फैट दही में 579 मिलीग्राम तक पोटेशियम होता है।

टमाटर सलाद से लेकर सब्जी तक में इस्तेमाल किया जाता है। लाल टमाटर भारत के सतरंगी भोजन का अहम हिस्सा है। चौथाई कप टमाटर पेस्ट में 2.8 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। यह हमारी रोजमर्रा की जरूरत का पांचवां हिस्सा होता है। इसके साथ ही इसमें 664 मिलीग्राम पोटेशियम, 34 मिलीग्राम लिकोपिन और 54 कैलोरी होती हैं। अपनी इन खूबियों के कारण इसे सुपरफूड भी कहा जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।