दिल का दौरा पड़ने का संकेत हैं एक्सरसाइज के दौरान होने वाली ये 5 समस्याएं
व्यायाम करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये शरीर को स्वस्थ रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यायाम के दौरान होने वाली परेशानियां हृदय स्वास्थ्य की बीमारियों का संकेत देती है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़ें।

एक गतिहीन जीवन शैली हृदय रोग के लिए प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, व्यायाम की कमी हृदय रोग के जोखिम को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। लेकिन कई बार एक्सरसाइज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जो एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक के संकेत देते हैं।

व्यायाम हृदय के लिए अच्छा होता है लेकिन कई बार व्यायाम के दौरान ही हृदय की बीमारी के कुछ संकेत भी मिलते है। इसका मुख्य कारण शरीर का अचानाक अतिकसक्रिय हो जाना होता है। अगर आपको पहले भी दिल के दौरे पड़े हों तो व्यायाम के दौरान सावधानी बरतें, क्योंकि व्यायाम करते वक्त शरीर अति सक्रिय हो जाता है और दिल की धड़कन बढ़ जाती है। ऐसे में दिल का दौरा दोबारा पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है।
Image Source- getty

एनजाइना एक ऐसी बीमारी है जिसमें दिल को ऑक्सीजन युक्त रक्त की आपूर्ति सही से नहीं होती। व्यायाम के दौरान ये समस्या बढ़ भी सकती है। एनजाइना के कारण अक्सर जबड़े में दर्द की समस्या बनी रहती है। यदि सीने का दर्द जबड़े तक बढ़ जाता है तो ऐसे में आपको तुरंत अपने चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए। यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं और आपका वजन अधिक हैं, ऐसे में अचानक व्यायाम आपके दिल पर बहुत अधिक दबाव डाल सकता है।
Image Source- getty

हृदयघात के सबसे सामान्य लक्षणों में सीने में दर्द या बेचैनी शामिल है। हालांकि कुछ लोगों को बिल्कुल भी सीने में दर्द का अनुभव नहीं होता। लेकिन सीने में बेचैनी, दबाव, दर्द, जकड़न और भारीपन अनुभव करने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Image Source- getty

दर्द और जकड़न शरीर के अन्य हिस्सों में भी हो सकता है। इसमें बाहों, कमर, गर्दन और जबड़े में दर्द या भारीपन भी महसूस हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द शरीर के किसी भी हिस्से से शुरू होकर सीधे सीने तक भी पहुंच सकता है। इन लक्षणों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और संभावित हृदयघात के लिए इनकी जांच करवानी चाहिए।
Image Source- getty

अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है और चिपचिपी त्वचा का अनुभव होता है तो तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। बिना अधिक काम किया और एक्सरसाइज के दौरान सामान्य से ज्यादा पसीना आना हृदय की समस्याओं की पूर्व चेतावनी संकेत हो सकता हैं।
Image Source- getty

कभी-कभी हार्ट अटैक से पहले दिखने वाले अधिक समान्य लक्षण जैसे तेजी से और अनियमित रूप से पल्स और हार्ट रेट का चलना हृदय की
धड़कन में असामान्य तेजी के रूप में जाना जाता है। यदि यह समस्या अचानक से आ जाती हैं तो इस अवधि के दौरान आपका दिल बहुत तेजी से और मुश्किल से धड़कता हैं और यह हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।
Image Source- getty

सांस की तकलीफ और थकान में शरीर को आराम की जरूरत होती लेकिन यह दिल पर अतिरिक्त तनाव के कारण हार्ट अटैक का लक्षण भी हो सकता है। यदि बिना किसी कारण के अक्सर थकान होती है या हमेशा थका-थका महसूस हो तो यह परेशानी का सबब हो सकता है। थकान और सांस की तकलीफ महिलाओं में आम होती है और इसकी शुरुआत हार्ट अटैक होने से कई दिनों पहले जाती है।
Image Source- getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।