आचार खाने से नहीं होती ये बड़ी बीमारी, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!
खाने के साथ अचार का सेवन न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में होता है, इसके कई स्वास्थ्य संबंधित फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।

सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में खाने के साथ अचार का सेवन किया जाता है। अगर भारत की बात की जाये तो यह खाने का अहम हिस्सा है। भारत में विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों में तेल और मसाले मिलाकर अचार बनाया जाता है। चीन, जापान, कोरिया में सब्जियों के साथ अंडे में मसाले और सोया सॉस मिलाकर अचार बनाया जाता है। जबकि पश्चिमी देशों में सब्जियों और फलों को सिरके में डुबोकर अचार बनाया जाता है। यानी दुनियाभर में खाने के साथ इसका सेवन किया जाता है। फलों और सब्जियों के साथ मसाले और तेलयुक्त अचार के सेवन बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक फायदे हैं, लेकिन इससे होने वाले नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

अचार खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। दरअसल पेट में अच्छे और बुरे दोनों तरह के कीटाणु होते हैं, जब आप किसी भी प्रकार की एंटीबॉयटिक दवा का सेवन करते हैं, तब अच्छे कीटाणु समाप्त हो जाते हैं। इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और खाना आसानी से नहीं पचता है। जबकि अचार में नमक होता है जो प्रोबॉयोटिक्स के विकास में सहायक है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
Image Source - Getty Images

अचार को बनाने के लिए फलों और सब्जियों का प्रयोग होता है, इसके लिए सब्जियों और फलों को बिना पकाये प्रयोग करते हैं। जिससे सब्जियों और फलों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स समाप्त नहीं होते हैं। यही एंटी-ऑक्सीडेंट अचार के जरिये शरीर में पहुंचते हैं और मुक्त कणों यानी फ्री रैडिकल्स से शरीर को बचाते हैं। जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है।
Image Source - Getty Images

अचार पेट के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। अचार में पाये जाने वाले प्रोबॉयोटिक्स बैक्टीरिया दिमाग के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कुछ शोधों में यह बात साबित हो चुकी है कि केंद्रीय तंत्रिका प्रणाली और दिमाग के बीच में गहरा संबंध होता है, अगर पेट सही रहे तो दिमाग भी सही तरह से काम करता है।
Image Source - Getty Images

बच्चों को अचार खट्टा स्वाद बहुत भाता है। अचार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है, बच्चे अगर अचार खाने के लिए कहें तो उन्हें कभी मना मत कीजिए। अचार बच्चों के पूरे शरीर के लिहाज से फायदेमंद है, यह बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर बीमारियों से बचाता है। अचार खाने से बच्चों को कोल्ड और फ्लू नहीं होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है।

आंवला से बने अचार लीवर के लिए फायदेमंद हैं, आंवला में पाये जाने वाले गुणों के कारण लीवर मजबूत होता है। आंवला अल्सर जैसी बीमारी से बचाव करता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है। इसलिए आंवला के अचार का सेवन करना फायदेमंद है।
Image Source - Getty Images

अचार फायदे के साथ नुकसानदायक भी है। आचार में नमक की मात्रा काफी अधिक होती है। जिसके कारण यह स्वास्थ्य पर बुरा असर भी डालता है। बाजार में मिलने वाले आचार तो और अधिक नुकसानदेह हैं, क्योंकि उनमें सोडियम के साथ केमिकल भी होता है। इसमें पाया जाने वाला सोडियम बेंजोएट को ज्यादा खाने से कैंसर तक की समस्या हो सकती है।

अचार बनाते वक्त अधिक तेल और मसालों का प्रयोग किया जाता है। तेल के अधिक इस्तेमाल करने के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, इसके कारण वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इसके कारण हृदय संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।
Image Source - Getty Images

अचार के अधिक सेवन कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी भी हो सकती है। एक अध्ययन में यह सामने आया है कि जो लोग आचार का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन्हें गैस्ट्रिक कैंसर की समस्या अधिक होती है। इसके अलावा इसके सेवन से गले में खराश और दर्द की भी शिकायत रहती है। यह ईसाफेगल कैंसर का भी कारण बन सकता है।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।