Happy Birthday Parineeti: 86 Kg की परिणीति कैसी हुई 30 की जींस में फिट, जानें फिटनेस सीक्रेट
Happy Birthday Parineeti Chopra : बॉलीवुड में आने से पहले परिणीति चोपड़ा 86 kg की हुआ करती थीं लेकिन अभिनय करने की ललक ने उन्हें वजन घटाने के लिए प्रेरित किया और आज परिणीति 30 साइज की छरहरी काया वाली अभिनेत्री हैं।

फिल्मों में अपने काम के अलावा फिटनेस के लिए मशहूर परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहती हैं। 2014 में आई फिल्म 'किल-दिल' में मेंटौर रहे अदित्य चौपड़ा की सलाह पर परिणीति चोपड़ा कुछ समय के ब्रेक पर चली गई थीं। लेकिन इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस और हाल ही में सुपरहिट फिल्म केसरी से परिणीति ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह बात शायद बहुत लोग न जानते हों कि परिणीति चोपड़ा कुछ वक्त पहले तक 38 साइज की हुआ करती थी लेकिन एक खास एक्सरसाइज और डाइट प्लान फॉलो कर उन्होंने अपना साइज 30 का किया। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कमाल कैसे हुआ तो हम आपको उनका फिटनेस सीक्रेट बताने जा रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा ने कनफैस किया की ओवरवेट होने पर सबसे पबड़ी परेशानी ड्रेसअप होने में आती है। परिणीति चोपड़ा के अनुसार वे मिसफिट कपड़ों से पूरी तरह तंग आ चुकी थीं और उनके पास ड्रेसेज़ के लिमिटिड ऑप्शन ही बचते थे। एक वो स्लीवलैस ड्रेसेज़ नहीं पहन पाती थीं। परिनीति बचपन से ही गोल-मटोल रही हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद परिणीति चोपड़ा के वज़न ने उनको काफी नकारात्मक बातें सुनने पर मजबूर किया। एक्सरसाइज से नफरत होने के बावजूद, उन्होंने जिमिंग शूरू करने का फैंसला लिया। जबरदस्त वेट ट्रेनिंग की बदौलत परिनीती ने अपने नए स्लिम और फिटेस्ट लुक के साथ अपने सारे क्रिटक्स को चुप करा दिया है। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वो पहले 86 किलो वज़न की हुआ करती थीं और उनको साइज़ 38 जींस आती थी, लेकिन अब उन्हें 30 साइज़ जीन्स आती है, जोकि एक बड़ी सफलता है।

इस कमाल की फिटनेस को पाने के लिये परिणीति चोपड़ा ने अपनी फिटनेस दिनचर्या में काफी बड़े बदलाव किये। वे अपने दिन की शुरुआत जॉगिंग के साथ करती थीं, इसके बाद मेडिटेशन, एक घंटे के लिए योगा, अपनी पसंद की एक्टिविटी करना जैसे - स्वमिंग और हॉर्स राइडिंग, डट्रेडमील पर दौड़ना आदि उनकी दिनचर्या में शामिल था। इसके साथ परिणीति चोपड़ा रोज़ना डांसिंग करती थीं ताकि उनकी एक्ट्रा कैलोरी बर्न हो पाएं और वह रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज भी करती हैं।

कमज़ोर मेटाबॉलिज्म के चलते परिणीति चोपड़ा का वज़न जल्दी बढ़ जाता था। हम सभी की ही तरह परिणीति चोपड़ा को भी पिज़्जा और पास्ता बेहद पसंद है। लेकिन, ये सब खाना उनके वेट लॉस प्रोग्राम में एक बड़ी बाधा बन सकता था। परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने पिज़्जा, जोकि उनकी जान था, वो खाना छोड़ दिया। तो अपने सपनों को पूरा करने और इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाने के लिये परिनीति चौपड़ा ने पिज़्जा, बर्गर और बाकी फास्ट फूड को बिल्कुल छोड़ दिया।

ब्रेकफास्ट - एक गिलास दूध, मख्खन के साथ ब्राउन ब्रेड, दो अंडों का सफेद भाग और कभी-कभी जूस
लंच - दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद
डिनर - कम तेल वाला सादा खाना, एक गिलास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक
इसके अलावा वो किसी भी हाल में सोने से 2 घंटे पहले ही अपना डिनर कर लेती हैं।

लेकिन इस कहानी का एक और पहलू भी है। परिणीति चोपड़ा ने अपने फिटनेस गोल अचीव करने के लिये 10 लाख रुपये भी खर्चे हैं। इंडस्ट्री के एक अंदरूनी सूत्र ने डीएनए इंडिया (DNA India) को बताया कि, परिणीति चोपड़ा ने ऑस्ट्रिया में एक डीटॉक्स प्रोग्राम (detox programme) भी साइन किया था। सूत्र के अनुसार इस प्रोग्राम के तहत रोगी को कई परीक्षणों से गुजरना पड़ता है ताकि यह निर्धारित किया जा सके की उसका शरीर कितना कुछ बर्दाश्त कर सकता है या इसका टॉलरेंस लेवल क्या है। इसका आधार पर ही एक 6 महीनों का डाइट तार्ट तैयार किया जाता है, जिसका क्लाइंट को कड़ाई से पालन करना होता है। 15 से 30 दिन के एक कोर्स में 5-10 लाख का खर्च आता है (जोकि प्रोग्राम पर निर्भर करता है)। इसे अपनाने से पहले परिनीति को अपेक्षा थी की वो इसे पूरा करने के बाद अपने कपड़ो में ठीक से फिट हो जाएं। और उनकी ये विश पूरी भी हुई।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।