सुकून की नींद चाहिए तो इन रंगों का सहारा लीजिए
क्या आप जानते हैं कि बेडरूम का रंग आपकी नींद को प्रभावित करता है? यहां ऐसे ही कुछ रंगों की जानकारी दी गई है जो रात को अच्छी नींद पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

बेहतर नींद में बेडरूम के रंगों का अहम रोल
एक ताजे अध्ययन के अनुसार, आप कितनी अच्छी तरह से सोते इसके लिए आपके बेडरूम की दीवार का रंग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपके नींद के पैटर्न और आप हर रात सोने के घंटे को प्रभावित करता हैं। नींद की गुणवत्ता पर रंग के प्रभाव की जांच के लिए ब्रिटेन भर में लगभग 2000 घरों पर अध्ययन किया गया। कि बेडरूम में सजावट के लिए विशिष्ट रंग की खोज करके आप अपनी नींद को बढ़ा सकते हैं।
Image Source : Getty

नींद पर रंग का असर
टेमपुर में व्यापार विकास प्रबंधक जेनी जेमिसन के अनुसार, औसतन, व्यस्कों को बेहतर तरीके से काम करने के लिए नियमित रूप से सात घंटे की उचित और आरामदायक नींद की जरूरत होती है। आपके बेडरूम और साथ ही साथ गद्दे और तकिया का रंग नींद की गुणवत्ता और मात्रा में अहम भूमिका होती हैं। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका बेडरूम का माहौल नींद के लिए अनुकूल हो।
Image Source : Getty

नीला रंग
सर्वेक्षण के अनुसार, बेडरूम की नीली दीवारें आराम में योगदान देती है और शांत और सुखदायक भावनाओं से जुड़ी होती है। सॉफ्ट ब्लू और ग्रीन कलर शांत और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही यह खुशी, सकारात्मकता और उत्साहित महसूस करने में योगदान देता हैं। ब्लू आपकी आंखों और मन को शंात करने और दिल की धड़कन को स्थिर कर मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से लाभ प्रदान करता है। ट्रैवललॉज के सर्वे का कहना है कि नीला रंग लोगों को अच्छी और लंबी नींद में सहायक होता है।
Image Source : Getty

पीला रंग
अच्छी नींद और लंबे समय तक बिना किसी खलल के सोने के लिए पीला रंग दूसरा सबसे अच्छा रंग है। इसे अपने बेडरूम की दीवारों पर करवाने से आप भरपूर नींद सो सकते हैं। पीला रंग शांति और खुशी से जुड़ा हुआ है और आपके बेडरूम का माहौल खुशहाल बनाकर आपको आराम से सोने में मदद करता है।
Image Source : Getty

गुलाबी रंग
हल्का गुलाबी रंग आंखो को शीतलता प्रदान करता है। वातावरण में एनर्जी का संचार करता है। यह रंग मन में भी कोमल भावनाओं का संचार करता है। बेडरूम के लिए यह रंग बहुत ही अच्छा है। बेडरूम का गुलाबी रंग आशावाद की भावना पैदा करता है और सकारात्मकता और विश्राम की भावनाओं को जागाता हैं।
Image Source : Getty

सफेद या क्रीमी रंग
सफेद या क्रीमी रंग आपके बेडरूम के लिए बहुत ही सुखदायक और सबसे लोकप्रिय दीवारों के रंगों में से एक है। सफेद रोशनी, ठंडक, सादगी और शांति का प्रतीक है। इस रंग को मिलान किसी भी रंग के साथ किया जा सकता है।
Image Source : Getty

हरा रंग
अगर आप कुदरत के करीब रहना पसंद करते हैं तो हरा रंग ही आपके लिए है। ये रंग वार्म के साथ-साथ कूलिंग इफेक्ट भी देता है। ये ताजगी और सुकून का अहसास देता है। यही एक रंग है, जो हर थीम और रंग के साथ जोड़ा जा सकता है। इसलिए अगर आप अच्छी नींद सोना चाहते हैं तो अपने बेडरूम की दीवारों पर हरा रंग करवा लें।
Image Source : Getty

नारंगी रंग
यह रंग लाल और पीले रंग के समन्वय से बनता है। यह रंग हमारे मन में भावनाओं और ऊर्जा का संचार करता है। नारंगी रंग मांसपेशियों को आराम देने और एक आश्वस्त माहौल बनाने में मदद करता है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण व खुशमिजाज रवैया का भी प्रतीक होता है। इसलिए अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं तो अपने बेडरूम की दीवारों पर नारंगी रंग करवाने पर विचार कर सकते हैं।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।