केवल 2 दिन में बढ़ेंगे बाल, करें इन 3 तरह के तेल का इस्तेमाल

तीनों तेलों का मिश्रण बालों के लिए कितना फायदेमंद है, इसके बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

Devendra Tiwari
Written by:Devendra Tiwari Published at: Jul 03, 2017

बाल बढ़ाने के टिप्स

बाल बढ़ाने के टिप्स
1/6

बालों को बढ़ाने के लिए कई तरीके आजमाने के बाद भी आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल पा रहा है। बाजार में बालों को तेजी से बढ़ाने के वादे वाले बहुत सारे उत्पाद मौजूद हैं। लेकिन इनमें बालों को तेजी से बढ़ाने वाले खनिज और विटामिंस की कमी रहती है जो बालों को बढ़ाने के लिए जरूरी है। आप दूसरे विकल्पों को आजमाते हैं, इसके लिए आप नारियल तेल, जैतून का तेल, अरंडी का तेल, आदि प्रयोग करते हैं। लेकिन इन तेलों को अलग-अलग प्रयोग करने की बजाय एक साथ मिलाकर प्रयोग करें तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जायेगा। इस लेख में हम आपको इन तेलों के मिश्रण के तरीके और इनसे होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल
2/6

यह तेल भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और बालों को तेजी से बढ़ाने में भी सहायक है। इसमें विटामिन ई, फैटी एसिड और ओमेगा-9 होता है। जिससे बाल प्राकृतिक रूप से बढ़ते हैं। इसे अकेले भी बालों को बढ़ाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल
3/6

नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स और कई दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह तेल बालों को झड़ने से बचाता है और बालों को मजबूत बनाता है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल
4/6

ऑलिव ऑयल का प्रयोग कई तरीके से किया जाता है। बालों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है। यह बालों को जड़ से मजबूत बनाकर स्वस्थ रखता है। जैतून का तेल एक अच्छा कंडीशनर भी है। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं और बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

कैसे बनाये मिश्रण

कैसे बनाये मिश्रण
5/6

उपरोक्‍त दिये गये तीनों तेल अलग-अलग प्रयोग करने पर भी फायदा करते हैं। लेकिन अगर इनको मिलाकर एक मिश्रण बना लिया जाये तो फायदा तेजी से होता है। ऐसे में इन तीनों तेलों का मिश्रण बनायें। इसके लिए इन तीनों तेलों को बराबरा मात्रा में मिलाकर मिश्रण बनायें।

कैसे प्रयोग करें

कैसे प्रयोग करें
6/6

इन तीनों तेलों का मिश्रण बनाकर रात में सोने से पहले बालों में लगायें। बालों में इसे अच्छी तरह जड़ों तक लगायें। इस मिश्रण को लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ दीजिए। अगले दिन बालों में शैंपू कीजिए। कुछ दिन प्रयोग करने के बाद बालों की सभी समस्यायें दूर हो जायेंगी और बाल मजबूत और आकर्षक दिखेंगे।

Disclaimer