पोषण से भरपूर है सेब का छिलका
सेब में फ्लेवनॉएड्स जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स, पोटाशियम तथा फाइबर के भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन इसके छिलकों में सेब के मुकाबले कहीं अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए अगली बार जब भी आप सेब को छिलका उतार कर खाएं तो इन सब के बारे में जर

विशेषज्ञों के अनुसार, कई फलों और सब्जियों को छिलके समेत खाना ही अत्यधिक स्वास्थ्यवर्धक होता है। उन्हीं में से एक फल सेब भी है। सेब में फ्लेवनॉएड्स जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स, पोटाशियम तथा फाइबर के भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन इसके छिलकों में सेब के मुकाबले कहीं अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए अगली बार जब भी आप सेब को छिलका उतार कर खाएं तो इन सब के बारे में जरूर सोचें।

यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के अनुसार, सेब के छिलके में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। आपका शरीर विटामिन सी का इस्तेमाल घावों को भरने और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए करता है।

सेब के छिलकों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। सेब को हमें छिलकों समेत ही खाना चाहिए क्योंकि शरीर विटामिन ए का इस्तेमाल मजबूत नजर, आंखों और अन्य अंगों में स्वस्थ अस्तर के विकास और महत्वपूर्ण प्रकियाओं जैसे कोशिका विभाजन के रूप में करता है।

एग्रीकल्चर एंड एग्रो फूड संस्थान कनाडा के वैज्ञानिकों के अनुसार, छिलके में भीतरी हिस्से की अपेक्षाकृत एंटी-आक्सीडेंट्स की मात्रा कहीं अधिक पायी जाती है, इसलिए सेब खाते समय उसका छिलका उतारकर नहीं बल्कि छिलके सहित खाना अधिक लाभकारी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सेब के लाल छिलके में ‘एंटी-आक्सीडेंटस’ की मात्रा काफी अधिक होती है। एंटी-आक्सीडेंट्स ऐसे रसायन हैं, जो स्वास्थ्य को अच्छा एवं रोगमुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सेब को छिलके सहित खाने से कैंसर की रोकथाम सम्भव हो सकती है। अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, सेब का छिलका कैंसर कोशिकाओं को खत्म भी कर सकता है और इसके प्रसार को रोक भी सकता है। शोधकर्ताओं ने छिलके में ऐसे ट्रिटरपेनोइड्स की पहचान की है जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने और खत्म करने में प्रभावी साबित होते हैं। उन्होंने यह भी माना कि ट्यूमर दूर करने के लिए ट्रिटरपेनोइड्स के प्रयोग से कैंसर को भी दूर किया जा सकता है।

छिलका सहित सेब खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें खनिज, विटामिन और रेशा प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कमजोरी में भी काफी लाभदायक होता है। साथ ही सेब के छिलके में पैक्टिन नामक रसायन पाया जाता है जो कोलेस्ट्राल और रक्त शर्करा का स्तर कम रखता है।

लंबे समय से सेब के छिलके को एंटीओक्सिडेंट और फ्लेवानोइड्स का प्राकृतिक स्रोत माना जाता रहा है। जो दिल के लिए अच्छा माना जाता हैं। कनाडा के नोवा स्कोटिया के शोध अनुसार, सेब का छिलका उतारने का मतलब दिल को होने वाले लाभ से वंचित करना है।

सेब के छिलके में उच्च रक्तचाप से मुकाबला करने के लिए आवश्यक रसायनिक तत्वों की छह गुना मात्रा तक मौजूद होती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना एक सेब छिलका समेत खाते रहने से उच्च रक्तचाप आपसे कोसों दूर रहता है।

सेब को छिलके समेत खाने से आपकी दैनिक मिनरल की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इलिनोइस यूनिवर्सिटी के अनुसार, सेब के छिलके में कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, फोलेट और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल होते हैं। आपका शरीर इन कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल का प्रयोग हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में करता है।

पोटेशियम सेल्स, दिल और पाचन शक्ति को ठीक रखने में करता है। आयरन आपके बॉडी के सेल्स के विकास को विनियमित करने और स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। सेब का छिलका कई विटामिन और खनिज का एक अच्छा स्रोत हैं, और इसमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और फैट बिल्कुल भी नहीं है।

सेब के छिलके घुलनशील और अघुलनशील फाइबर दोनों तरह के फाइबर का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। इलिनोइस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दो तिहाई सेब का फाइबर इसके छिलके में मौजूद होता है। फाइबर एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जिसका इस्तेमाल शरीर कई प्रकार के कार्यो को करने के लिए करता है। आहार में पर्याप्त फाइबर स्वस्थ पाचन तंत्र और हृदय प्रणाली को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।