5 मिनट में करें 5 किलो तक वजन कम
अगर आप वजन कम करने के लिए बहुत दिनों से मेहनत कर रहे हैं तो अब और मेहनत करने की जरूरत नहीं। केवल अपने आपको 5 मिनट का समय दें और अपना 5 किलो तक वजन कम करें।

अगर कोई आपसे कहे की आप अपना 5 किलो तक वजन केवल 5 मिनट में कम कर सकते हैं तो आपका रिएक्शन कैसा होगा...? आप उस पर पहले हंसेंगे और फिर उसे नजरअंदाज कर देंगे। लेकिन अगर ये सच हो तो ...!!
हां ये सच है और इसके लिए आपको केवल 5 मिनट देने की जरूरत है। इस स्लाइडशो में एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं पूरे चार तरीके दिए हैं और उनमें से आपको केवल कोई एक तरीका आजमाकर एक महीने तक फॉलो करने की जरूरत है। इससे आप केवल 5 मिनट में ही अपना 5 किलो तक वजन कम कर पायेंगे।

वजन कम करने का सबसे सरल और असरदार नुस्खा है जोर-जोर से हंसना। एक महीने तक रोजाना सुबह-सुबह 5 मिनट तक जोर-जोर से हसंने से 5 किलो तक वजन कम होता है।
कारण- हंसने से आपका पेट कपालभाती करता है। ऐसे में जो फायदा कपालभाती से होता है वही फायदा 5 मिनट तक जोर-जोर से हंसने से भी होता है। इससे वजन भी कम होता है पेट के आसपास की चर्बी भी कम होती है।

सुबह उठकर तेजी से पांच मिनट के लिए दौड़ लगाएं। केवल और केवल 5 मिनट दौड़ें। क्योंकि ज्यादा दौड़ने पर आपको दौड़ने से बोरियत महसूस होने लगेगी। इसलिए केवल 5 मिनट के लिए दौड़ें और वो भी अपनी पूरी ताकत लगाकर। एक महीने तक ऐसा करें। इससे 5 से 10 किलो तक वजन कम हो जाएगा।
कारण- दौड़ने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे पाचनशक्ति बढ़ती है और खाना तेजी से पचता है। साथ ही बॉडी की कैलोरी भी बर्न होती है।

अगर आप हंस नहीं सकते... दौड़ नहीं सकते... तो सीढ़ी उतरे-चढ़ें। ये भी केवल 5 मिनट के लिए करें। 5 मिनट में आप बीस से तीस बार सीढ़ी उतर-चढ़ लेंगे। इससे आपको वही फायदा होगा जो आपको दौड़ने से होता है और एक महीने में ही आपका 5 किलो तक वजन कम हो जाएगा।

अगर ऊपर दिए गए कोई काम करने में आप असफल हैं तो पूरे दिन में कुल 5 बड़े ग्लास पानी पिएं। एक ग्लास सुबह उठकर, एक-एक ग्लास ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर से पहले और एक ग्लास शाम के वक्त। इससे आप कम मात्रा में भोजन खाएंगे और अधिक पानी पीने से आपका पूरा शरीर भी डिटॉक्स होगा। इससे एक महीने में आपका वजन भी कम हो जाएगा और चेहरे पर भी निखार आएगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।