लाख कोशिशों के बावजूद नहीं बढ़ा वजन, तो खाएं ये 5 फूड
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं और ज्यादा मंहगे फूड नही ले सकते हैं तो आपके लिए कई ऐसे शाकाहारी सस्ते फूड हैं जिसके सेवन से आप तेजी से वजन बढ़ा सकते हैं। आमतौर पर आपकी डायट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट तीनों का होना बहुत जरूरी होता है। इनमें से क

आपको दिन में 50 ग्राम मूंग या उड़द की दाल खानी है। मूंग पेट के लिए हल्की होती है इसलिए इसे ही चुनें। इसे आप भिगो कर खाएं या उबाल कर खाएं वो आपकी इच्छा है। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज ले सकते हैं। सबसे आसान तरीका ये है कि इसे भिगोएं और कच्चा खा लें।

दिन में 50 से 70 ग्राम मूंगफली आपको रोज खानी है। एक बार एक बर्तन में नाप लें कि उसमें कितनी मूंगफली आती है फिर उसे बर्तन में खाएं। एक छोटा गिलास मूंगफली के दाने 100 ग्राम से ज्यादा हो जाते हैं। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।

आपको दिन में 5 उबले आलू खाने होंगे। वेट बढ़ाने में इनका बहुत बड़ा रोल होता है। इनमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट होता है। आपका बजट अगर इजाजत दे तो आप इनके बदले या इनके अलावा केले भी खा सकते हैं। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।

आपको दिन में 50 ग्राम सोयाबीन चंक्स यानी सोयाबीन की बड़ी खानी है। लेकिन यह जरूरी नहीं है। किसी दिन आप मूंग न खाएं या मूंगफली न खाएं तो इसे खा सकते हैं। इसके साथ में सलाद जरूर खाएं। साथ में आधा गिलास खूब मीठा शर्बत या ग्लूकोज।

आप अपने डायट में एक डेरी प्रोडक्ट जैसे फुल क्रीम दूध या पनीर का सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन और फैट का अच्छ स्त्रोत है यह मसल्स बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही शरीर की अन्य परेशानियां भी दूर होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।