गुड बॉय या बैड बॉय: क्या है लड़कियों की पसंद?
गुड बॉय और बैड बॉय, लड़कियों को आखिर कौन पसंद होते हैं? दरअसल, हर लड़की की पसंद अलग होती है। कुछ लड़कियों को गुड बॉय दिलचस्प लगते हैं तो कुछ लड़कियां किसी गुड बॉय के साथ ही रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं।

लड़कों के मामले में हर लड़की की अपनी अलग पसंद होती है। मोटे तौर पर इस पसंद को समझा जाए तो लड़कियां या तो गुड बॉय की दीवानी होती हैं, या फिर बैड बॉय की। इन दोनों ही पसंद के बहुत से अलग अलग कारण हैं। आइये जानते हैं लड़कियों को किस वजह से बैड बॉइज अच्छे लगते हैं, और कौन सी वजह से गुड बॉय उनकी पसंद बन जाते हैं।
Image Source - Getty Images

बैड बॉयज की सबसे मजेदार बात ये होती है कि वो आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। शायद इसी वजह से वो अपनी बैड बॉय की इमेज से परेशान नहीं होते बल्कि उस पर खुश होते हैं। वो जो भी करते हैं, अच्छा बुरा, सही गलत, उसमें उनका आत्मविश्वासी रवैया साफ नजर आता है। और जब वो किसी लड़की की तरफ झुकाव महसूस करते हैं तो सामान्य लड़कों की तरह झिझकते नहीं बल्कि पूरे आत्मविश्वास से उसका सामना करते हैं। उनका यही अंदाज लड़कियों की धड़कने बढ़ा देता है।
Image Source - Getty Images

इस तरह के लड़के किसी भी बात की ज्यादा परवाह नहीं करते। रूलबुक्स उनपर लागू नहीं होती, वो जो करते हैं अपने तरीके से करते हैं। आप उनसे बदलने की उम्मीद नहीं कर सकते। वो इस बात पर विश्वास करते हैं कि जिंदगी जीने के लिए बनी है, फिक्र करने के लिए नहीं। जहां तक बात रिलेशनशिप की होती है तो वो किसी रिलेशनशिप में या तो पूरी तरह से होते हैं या फिर नहीं होते। और उनकी यही बात किसी भी लड़की की नजर में उनके लिए इज्जत पैदा कर सकती है।
Image Source - Getty Images

बैड बायज का फंडा सीधा होता है, अगर जिंदगी जीनी है तो खुलकर जियो, वरना आप जी नहीं रहे। इस वजह से जब किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप की बात हो तो इस तरह के लड़के हमेशा सीमाओं को लांघने में यकीन रखते हैं। उन्हें रिश्ते में एक्साइटमेंट नजर आता है। अब इस तरह की हीरोगिरी करने वाला लड़का किसी भी लड़की का दिल कैसी नहीं जीत लेगा।
Image Source - Getty Images

अगर लड़के का स्वभाव आम है तो लड़की कुछ वक्त में बोरियत महसूस करने लगेगी। लड़कियों को वो लड़के बहुत पसंद आते हैं जो चैलेंजिंग होते हैं। बैड बॉयज चैलेंजिंग होते हैं, शायद इसी वजह से उनका हर दिन नया और पहले से अलग होता है। उनकी जिंदगी में इतने रंग और मौसम होते हैं कि कोई भी लड़की बोर नहीं हो सकती।
Image Source - Getty Images

लड़कियों को स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति वाले लडके बहुत भाते हैं। लड़कियों को पीछे लगने वाले लड़के कतई पसंद नहीं आते। 'आई लव यू' कहते हुए आगे-पीछू घूमने वाले लड़कों को लड़कियं 'चिपकू' समझती हैं। लड़कियां ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें। अगर आपने अपनी फीलिंग्स एक बार उनको बता दी है तो उनसे हर समय उसका जवाब न मांगें।
Image Source - Getty Images

गुड बॉयज अक्सर खुशमिजाज होते हैं। वो हर हालात में खुश रहने और अपने आसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। लड़कियों को ऐसे लडके पसंद आते हैं जो खुशमिजाज हों क्योंकि उनके चेहरे की रौनक से उनके नेचर का पता चलता है। अगर उनका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो वो जोश से भरपूर दिखते हैं जो लड़कियों को उनकी तरफ खींचता है।
Image Source - Getty Images

गुड बॉयज लड़कियों और उनके साथ रिश्ते को बहुत सम्मान की नजर से देखते हैं। लड़कियों को सम्मान करने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। लड़कियों को सम्मान देने से उनके प्रति उनकी सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।
Image Source - Getty Images

लड़कियों को केयरिंग लड़के पसंद आते हैं। खयाल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप उनका हर मुश्किल वक्त में साथ निभाएंगे। लड़कों का केयरिंग स्वभाव लडकियों को उनके प्रति आकर्षित करता है। और वे ऐसे लड़कों पर पूरा भरोसा करती हैं।
Image Source - Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।