योगा करने से पहले कभी ना खाएं ये 5 जीजें, हो सकती हैं जानलेवा
योग सिखाने वाले गुरू बताते हैं कि योग करने से कम से कम 2 घंटे पहले तक कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई वाजिब कारण होते हैं, जैसे आप जो और जैसा खाते हैं उसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है और खराब खाने से न तो योग का फायदा होता है।

योग सिखाने वाले गुरू बताते हैं कि योग करने से कम से कम 2 घंटे पहले तक कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई वाजिब कारण होते हैं, जैसे आप जो और जैसा खाते हैं उसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है और खराब खाने से न तो योग का फायदा होता है, बल्कि शरीर को नुकसान भी हो सकता है। चलिए जानें ऐसी कुछ चीज़ें जिन्हें योगा क्लास से पहले कभी नहीं खाना चाहिए और इनकी जगह आप क्या खा सकते हैं।
Images source : © Getty Images

जहां एक और नट्स बेहद पौष्टिक और हेल्दी होते हैं, इनमें वसा और प्रोटीन भी काफी मात्रा में होता है और इसका सेवन योग से पहले करने पर ये रक्त संचार को बाधित कर सकते हैं। तो योग करने से पहले इन खाद्य का सेवन करने से बेहतर है कि आप ताजा रास्पबेरी खाएं।
Images source : © Getty Images

हम सभी जानते हैं कि तला हुआ भोजन जैसे फ्रैंच फ्राइज़ आदि को पचने में बहुत अधिक समय लगता है। तो अगर आप योग करने से दो घंटे पहले तक भी इनका सेवन करते हैं तो ये असहजता का कारण बनते हैं। इनके सेवन से बेहतर होगा कि आप ककड़ी या खीरे आदि का सेवन कर लें।
Images source : © Getty Images

चीज़ हालांकि प्रोटीन और वस का एक अच्छा शाकाहारी विकल्प है, लेकिन वसा और प्रोटीन की उच्च मात्रा होने के कारण ये पचने में काफी समय लेता है। तो योग से पहले इसकी जगह आप एक डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। वहीं मीट और मछली भी वसा और प्रोटीन से भरी होती हैं और धीमी गति से पचती हैं, योग से पहले इसकी जगह आप सेब खा सकते हैं।
Images source : © Getty Images

आमतौर पर एवोकाडो को सूपरफूड माना जाता है, और ये होता भी है, लेकिन योग करने से पहले इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके पाचन में शरीर को समय लगता है और यह योगाभ्यास के लिए सही नहीं है। इसकी जगह आप खट्टे फलों या उबली सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मसालेदार और तीखे खाद्य भी योग करने से पहले नहीं खाने चाहिए।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।