आंखों की देखभाल

आधुनिक जीवनशैली का असर हमारी आंखों पर भी नजर आने लगा है। देर तक कंप्यूटर पर काम करने या नींद पूरी न होने के कारण आंखों में थकावट आ जाती है। इससे आंखों की प्राकृतिक चमक गायब हो जाती है। ऐसे में आंखों की खोयी चमक लौटाने के लिए हम लेकर आए हैं प्राकृतिक नुस्खे। image courtsey getty images
खीरा

खीरे की तासीर ठंडी होती है। यह आंखों की थकान दूर करता है। इसके साथ ही यह डार्क सर्कल (आंखों के नीचे काले घेरे) की समस्या को भी दूर करता है। थकी हुई आंखों में चमक बढ़ाने में खीरा काफी फायदेमंद हो सकता है। खीरे में मौजूद पानी इसमें काफी मददगार साबित होता है। image courtsey getty images
ऑलिव ऑयल टी बैग

टी बैग आंखों के जाने-माने नुस्खों में से एक है। ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग दोनों ही आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आंखो को सूजन और बैक्टेरिया से बचाते हैं। प्रयोग किए हुए टी बैग को फ्रीजर में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर जब आंखों पर टी बैग रखें उससे पहले ऑलिव ऑयल लगाएं। image courtsey getty images
दूध

ठंडा दूध थकी हुई आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको आंखों में थकान महसूस हो रही है तो तो दूध की मदद से आंखों को रिलैक्स कर सकते हैं। एक कप ठंडा दूध लें। उसमें कुछ कॉटन बॉल डालें और एक मिनट के लिए उसे भीगने दें। अब आराम से लेट जाएं और इन कॉटन बॉल को 10 से 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। image courtsey getty images
स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी आंखों की भी सेहत बनाता है। फ्रीज में रखे हुए स्ट्रॉबेरी के स्लाइस काट लें। इसके बाद इसे आंखों पर पांच मिनट के लिए रखें। फिर आंखों को ठंडे पाने से धो लें। image courtsey getty images
आलू की स्लाइस

खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों के लिए फायदेमंद है। आलू में काफी मात्रा में विटामिन सी और पौटेशियम होता है। पौटेशियम शरीर में सभी फ्लूइड्स को संतुलित रखता है। आलू की स्लाइस को काट कर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल की समस्या से तो निजात मिलता ही है साथ ही थकान से खोई आंखों की चमक वापस आ जाती है। image courtsey getty images
गुलाब जल

एक कटोरे में फ्रिज में रखा हुआ गुलाब जल लें। इसमें कुछ कॉटन बॉल को भीगने दें। उसके बाद किसी आरामदेह जगह पर लेट जाएं और आंखों पर इन कॉटन बॉल को रखें। यह आंखों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में मदद करता है। image courtsey getty images
पुदीना के पत्ते

आंखों के लिए यह काफी पुराने नुस्खों में से एक है। पुदीना के पत्तो, शहद और बादाम के तेल को मिलाकर लगाने से आंखों की थकान दूर होती है। अगर आप हर रोज सोते समय पुदीना के पत्तों एक कटोरे में क्रश कर लें चाहें तो इसमें थोड़ा पानी डाल लें। फिर इसमें थोड़ा सा बादाम का तेल और शहद मिला लें। अब इसे आंखों पर लगाएं। image courtsey getty images
लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल आंखों की थकान को दूर करता है। एक कटोरे में आधा लीटर पानी लें औक उसमें कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की डालें। इससे अच्छे से मिलाएं और कॉटन बॉल को इसमें मिश्रण में डालें। अब इस कॉटन को आंखों पर रखें। image courtsey getty images
शहद और इलाइची के दानें

दालचीनी और शहद की मदद से आइसाइट को मजबूत किया जा सकता है। इलाइची के दानों को एक चम्मच शहद में मिलाएं। इस मिश्रण को हर रोज सुबह आंखों पर लगाएं। image courtsey getty images