क्या है मर्करी

मर्करी मनुष्‍य के शरीर में मॉजूद उच्‍च टॉक्सिक यानी विषैला तत्‍व है। शरीर में मर्करी हमारी रोजमर्रा की प्रयोग के वस्‍तुओं के जरिये और कुछ आहार के जरिये पहुंच जाता है। दांतों के लिए प्रयोग की जाने वाली फिलिंग्‍स में भी मर्कर होता है। इसके अलावा कुछ दवाओं में भी मर्करी का प्रयोग किया जाता है। यह सौंदर्य उत्‍पादों और प्‍लास्टिक में भी होता है। टूना और शॉर्क मछली में भी मर्करी होता है। इस स्‍लाडशो में हम आपको मर्करी निकालने की औषधीय विधि के बारे में बता रहे हैं। लेकिन इनका प्रयोग करने से पहले एक बार अपने चिकित्‍सक से सलाह जरूर लीजिए। Images source : © Getty Images
स्टेप 1

क्‍लोरेला पाउडर के प्रयोग से शरीर से आप मर्करी निकाल सकते हैं। इस औषधि को आप कैप्‍सूल फॉर्म में भी प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल क्‍लोरेला आपकी आतों में असर करता है और यह शरीर में मौजूद मर्करी और दूसरे टॉक्सिक पदार्थों को भी स्‍टूल के जरिये निकाल देता है। हालांकि अभी भी वैज्ञ‍ानिक तौर पर क्‍लोरेला की पुष्टि नहीं हो पायी है। Images source : roarganics
स्टेप 2

लहसुन और धनिया भी मर्कर को निकालने के प्रयोग किया जाता है। लहसुन कई औष‍धीय गुणों से भरपूर है और यह दूसरी बीमारियों से भी बचाव करता है। दरअसल लहसुन और धनिया में सल्‍फीड्रिल कंपाउंड (sulfhydryl compounds) होते हैं जो किडनी में असर कर मर्करी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। धनिया को आप सलाद और फ्रूट जूस में भी प्रयोग कर सकते हैं। Images source : © Getty Images
स्टेप 3

डंडेलिऑन (Dandelion) इसे सिंहपर्णा या कुकरौंधा भी कहते हैं। इसकी चाय बनाकर पीने से शरीर से मर्करी निकलती है। इस औषधि का प्रमुख काम चाय के जरिये यूरीन की मात्रा बढ़ाना और यह यूरीन के जरिये मर्करी को शरीर से निकालता है। लेकिन अगर आप मूत्रवर्द्धक दवायें ले रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले चिकित्‍सक से संपर्क कीजिए। Images source : © Getty Images
इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप किसी तरह की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो किसी भी औषधि का प्रयोग करने से पहले चिकित्‍सक से सलाह जरूर लीजिए। इसके अलावा अपने शरीर में मौजूद क्‍लोराइड और सोडियम की मात्रा की भी जांच करायें। अगर आपके शरीर में मर्करी अधिक है तो इनका स्‍तर कम होगा।Images source : © Getty Images