प्राकृतिक तरीकों से दूर करें इनर थाई का कालापन
इनर थाई के कालेपन का एक मुख्य कारण थाइज का एक-दूसरे के साथ रगड़ खाना होता है। हालांकि आप कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

बावजूद शरीर व चेहरे के गोरे होने के कई बार इनर थाई में कालापन हो जाता है, जोकि देखने में काफी भद्दा लगता है। और आप अकेली नहीं हैं जिसे इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का एक मुख्य कारण थाइज का एक-दूसरे के साथ रगड़ खाना होता है, जोकि जांघों पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाने का कारण होता है। इसके अलावा इस जगह की त्वचा के ड्राई हो जाने के कारण भी कालापन हो सकता है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि आप कुछ प्राकृतिक तरीकों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Images source : © Getty Images

नारियल तेल त्वचा पर हाइपरपिगमेंटेशन (hyperpigmentation) को हल्का करता है और शुष्क त्वचा को मॉस्चुराइज़ भी करता है। वहीं नींबू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग (प्राकृतिक विरंजन) एजेंट की तरह काम करता है और और कालेपन को दूर करता है। यह पैक एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग ब्लीच होता है। इसे लगाने के लिये नारियल तेल के 3 बड़े चम्मच में आधे नींबू का रस मिला लें। अब इसे अपनी इनर थाई पर लगाई और 15 मिनट के लिये हल्के से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें और सूखे तौलिये से सुखा लें।
Images source : © Getty Images

दही त्वचा को मॉस्चुराइज़ करती है और नींबू इसके रंग को निखारता है। इस पैक में अम्लीय और रंत को निखाने वाले गुण होते हैं, जोकि संक्रमणों से भी बचाव करते हैं। इसे लगाने के लिये थोड़ा खट्टे दही के 1 बड़े चम्मच में आधा नींबू निचोड़ लें। अब इसमें चुटकी भर बेसन या हल्दी भी मिला लें। अब इस पेस्ट को इनर थाई पर लगाएं और सूखने तक इंतज़ार करें। सूखने के बाद गोल घुमाते हुए हाथ से स्क्रब करें और इसे साफ कर लें और ताज़े पानी से धो लें।
Images source : © Getty Images

चीनी एक नेचुरल एक्सफ़ोलिटर है जोकि मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। शहद त्वचा को मॉस्चुराइज़ करता है और नींबू पिगमेंटेशन को दूर करता है। इसे लगाने के लिये 1 बढ़ा चम्मच शहद लेकर इसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब इसमें एक चम्मच चीनी भी जाल लें। अब इस पेस्ट को चीनी के घुल जाने तक इनर थाई पर गोलाई में स्क्रब करें। 10 मिनट छोडने के बाद इसे ताजे पानी से धो लें।
Images source : © Getty Images

ये दोनों ही नेचुरल कूलिंग एजेंट्स होते हैं और इनर थाई की कोमल त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। इस पैक में नींबू का रस मिला देने से यह एसिडिक हो जाता है और त्वचा में निखार लाता है। इसे लगाने के लिये एक खीरे को छीलकर उसे घिसकर एक बड़े चमच्च चंदन पाउडर में मिला लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला लें। अब इस पेस्ट को इनर थाई पर लगाएं और सूखने तक छोड़ दें। सूघने के बाद इसे ताज़े पानी से धो लें।
Images source : © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।