हाथ सुन्न हो जायें तो ये घरेलू नुस्खे आजमायें
हाथ या पैर का सुन्न हो जाना बहुत ही कष्टदायक होता है। लेकिन घबराइए नहीं क्योंकि सरल घरेलू उपचार की मदद से इसका इलाज किया जा सकता है।

कभी-कभी हाथ या पैर के सुन्न होने पर स्पर्श संवेदना में कमी आ जाती है। इसके साथ ही सुन्न हाथ या पैर में झनझनाहट, जलन, तेज दर्द और कमजोरी भी महसूस होती है। यह बहुत ही आम समस्या है और हममें से लगभग सभी को कभी-कभी इसका अनुभव होता है। लगातार हाथों और पैरों पर दबाव, तंत्रिका में चोट, ठंडी चीज को काफी देर तक छूना, बहुत अधिक शराब का सेवन, धूम्रपान, डायबिटीज, थकान, श्रम का अभाव, विटामिन बी या मैग्नीशियम जैसी पोषक तत्वों की कमी जैसे इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर यह समस्या कुछ ही मिनटों तक रहती है, लेकिन अगर हाथ या पैर पर सुन्नपन बार-बार या लंबी अवधि के लिए अनुभव हो तो तुरंत अपने चिकित्सक से सलाह लें। यह किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। हाथ या पैर का सुन्न हो जाना बहुत ही कष्टदायक होता है। लेकिन घबराइए नहीं क्योंकि सरल घरेलू उपचार की मदद से इसका इलाज किया जा सकता है।
healthandlovepage.com

सबसे पहले प्रभावित हिस्से पर गर्म पानी का सेक करें। यह सुन्न हिस्से में ब्लड की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह उस हिस्से की मांसपेशियों और नसों को आराम देता है। एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर 5-7 मिनट के लिये प्रभावित जगह को सेंके। सुन्नपन दूर होने तक इस उपाय को कई बार दोहराये। आप चाहें तो गर्म पानी से स्नान या परेशानी को दूर करने के लिए हीटिंग पैड का उपयोग कर सकते हैं।

हाथ या पैर में सुन्नपन आने पर मसाज इस समस्या से निपटने का सबसे आसान और सरल तरीका है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे सुन्नता में कमी आती है। इसके अलावा यह मसल्स और नसों को प्रोत्साहित कर, समग्र कामकाज में सुधार करता है। अपने हाथों में गर्म जैतून, नारियल या सरसों के तेल लेकर इसे सुन्न हिस्से में लगाकर 5 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में अपनी उंगालियों से मसाज करें। जरूरत पड़ने पर इस उपाय को दोहराये।

एक्सरसाइज शरीर के विभिन्न अंगों में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन में सुधार करता है, जिससे हाथ और पैर सहित शरीर के किसी भी अंग में सुन्नपन, झनझनाहट को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा नियमित रूप एक्सरसाइज गतिशीलता में सुधार और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। रोजाना 15 मिनट हाथों और पैरों की सरल एक्सरसाइज करनी चाहिये। इसके अलावा हफ्ते में 5 दिन के लिये 30 मिनट एरोबिक्स करें, जिससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहें। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने आप नियमित आधार पर साइकिलिंग, जॉगिंग और स्वीमिंग कर सकते हैं।

हल्दी में मौजूद कुरकुर्मीन नाम का तत्व पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण प्रभावित हिस्से में दर्द और परेशानी कम करने में मदद करता है। समस्या होने पर एक गिलास दूध में आधा चम्मकच हल्दी मिक्स करके हल्की आंच पर पकाये। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में एक बार पीने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। आप हल्दी और पानी से बने पेस्ट से प्रभावित हिस्से पर मसाज भी कर सकते हैं।

दालचीनी में महत्वपूर्ण विटामिन बी के साथ मैंग्नीज और पोटेशियम सहित कई प्रकार के केमिकल और पोषक तत्व होते हैं। यह पोषक तत्व हाथ और पैर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर हाथ और पैर की सुन्नता को दूर करने में मदद करते है। विशेषज्ञ अच्छी तरह से ब्लड सर्कुलेशन के लिए नियमित रूप से 2 से 4 ग्राम दालचीनी लेने की सलाह देते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें। या आप एक चम्मच दालचीनी के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर नियमित रूप से कुछ हफ्तों के लिए ले सकते हैं।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।