दाद से जुड़े कुछ मिथ और जानें उनकी सच्चाई
दाद एक त्वचा संबंधी संक्रमित रोग होता है। दाद पर होने वाली खुजली और जलन दाद से पीडि़त व्यक्ति का जीना मुश्किल कर देती है। लेकिन दाद को लेकर कुछ लोगों में मिथ होते है जो इस समस्या को और बढ़ा सकती है। इस बारे में विस्तार से पढ़े।

मिथ: दाद कीड़े की वजह से होता है
सच: दाद को अंग्रेजी मे रिंगवार्म कहते है, इसलिए ज्यादातर लोगों को ये गलतफहमी है कि दाद होने का कारण किसी कीड़े का काटना या रेंगना होता है। जबकि हकीकत में दाद यानी की रिंगवार्म एक चर्म रोग है। यह फंगल इन्फेक्शन की वजह से होता है।
Image Source-Getty

मिथ: दाद केवल त्वचा को प्रभावित करता है
सच: वैसे तो दाद त्वचा पर ही दिखाई देता है। ये दाद व्यक्ति की हथेलियों, एड़ियों, खोपड़ी, दाढ़ी तथा शरीर के किसी भी त्वचा में हो सकता है। लेकिन इसकी वजह से उंगलियों के नाखून भी प्रभावित होते है। इसमें नाखून पर दाग नहीं पड़ता बल्कि नाखून पीले और सख्त हो जाते है।
Image Source-Getty

मिथ: त्वचा पर लाल रंग के रिंगनुमा दाग होते है
सच: कई बार यह दाग गोल आकार का होता है जिससे आसानी से समझ में आ जाता है। लेकिन इसका एक ही शेप हो ऐसा जरूरी नहीं होता है। जब शरीर पर लाल रंग के धब्बे, खुजलाहट या फिर सूजन दिखे तो उसको जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखवा लेना चाहिये क्योंकि यह रिंगवार्म के संकेत हो सकते हैं।
Image Source-Getty

मिथ: दाद केवल बच्चों को होता है
सच: बच्चों में यह संक्रमण बड़ों के मुकाबले जल्दी फैलता है। लेकिन ये किसी भी उम्र और लिंग के व्यक्ति को कभी भी हो सकता है। दाद शरीर के जिस भाग पर होता है उस भाग पर खुजली मचने लगती है और जब व्यक्ति इसे खुजलाने लगता है तो यह और भी तेजी से फैलने लगता है।
Image Source-Getty

मिथ: दाद संक्रमित नहीं होता है
सच: दाद एक तरह का संक्रमण ही होता है। अगर आपके घर पर किसी को दाद खाज है तो उसके सामानों को प्रयोग करने बचें। अगर आपने उसकी कंघी, तौलिया या बेड प्रयोग कर लिया तो यह आप तक आराम से पहुंच जाएगा। गीलेपन, नमी और भीड़-भाड़ वाली जगह पर यह ज्यादा फैलता है।
Image Source-Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।