युवाओं से जुड़े इन मिथ को आप अक्सर मानते हैं सच
युवाओं की सबसे बड़ी समस्या होती है मुहांसे और पिंपल, जिनसे जुड़े मिथ को वे सचा मानते हैं और इसका असर त्वचा पर पड़ता है, आइए जानते हैं उन मिथ के बारे में।

‘जैसे-जैसे बड़े होंगे, आपके पिंपल और मुहांसे खत्म होते जाएंगे।’ लेकिन उम्र के साथ जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं आपके पिंपल और मुहांसे बढ़ते जाते हैं और ये पूरा वाक्य सफेद झूठ लगता है। चेहरे में पिंपल और मुहासे की समस्या धूल-गंदगी और पेट की गर्मी के कारण होते हैं और इसके समाधान पर्यावरण से संबंधित होते हैं। लेकिन जब हम कुछ मिथों को इसका समाधान मान लेते हैं तो समस्या बड़ी होने लगती है। तो जरूरी है कि समस्याओं को बड़ा करने से बचा जाए और ऐसे ही अन्य झूठ या मिथ के बारे में सचेत रहें।

जिनकी ऑयली स्किन होती है उनको एक्ने की समस्या जरूर होगी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपकी त्वचा ड्राय है तो आपको एक्ने की समस्या नहीं होगी। एक्ने का सीधा संबंध धूल-गंदगी और पेट की गर्मी से होता है। अगर आपको ये समस्या है तो त्वचा कितनी भी ड्राय हो आपको एक्ने की समस्या होगी।

माना जाता है कि अगर आप हमेशा चेहरा धोते रहते हैं तो एक्ने की समस्या नहीं होती है। लेकिन ये केवल मिथ है। एक्ने की समस्या त्वचा के छिद्रों से संबंधित होती है। आप अगर चेहरा धोते रहते हो तो केवल ऊपरी त्वचा साफ और ऑयलफ्री रहती है।

ये उपाय पिछले कुछ सालों से बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है और समय के साथ फैलते जा रहा है। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। टूथपेस्ट लगाने से आपकी एक्ने की समस्या ठीक होती है तो आप किस्मत वाले हो क्योंकि टूथपेस्ट में एक्ने खत्म करने वाले कोई इनग्रिडिएंट्स नहीं है। इसके विपरीत इसमें सोडियम लॉरियल सल्फेट रहता है जिससे कई बार त्वचा में इरिटेशन और रेशेज़ की शिकायत हो जाती है।

ये बात जिसने भी फैलाई है उसको सजा मिलनी चाहिए। यह एकदम गलत है। एक्ने का इलाज उम्र रहते और एक्ने शुरू होने के समय ही कर लेना चाहिए। जिससे की एक्ने ज्यादा नहीं होंगे और समय रहते एक्ने की समय निशानों के साथ भी खत्म हो जाएगी।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।