आहार जिनका सेवन हर रोज करना चाहिए
शरीर को पर्याप्त पोषण के लिए जरूरी है कि अपने आहार में हर रोज पौष्टिक चीजों को शामिल करें। आइए जानें ऐसे ही पौष्टिक आहार के बारे में जिन्हें रोज खाना चाहिए।

जरूरी हैं ये आहार
आजकल लोगों की बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने खाने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते जिसके चलते शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगी है।अगर आप हर रोज अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करेंगे तो इस समस्या से बचा जा सकता है। तो आइए जानें ऐसे आहार के बारे में जिनका सेवन हर रोज करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो एजिंग के प्रभाव को कम करता है। इसके लिये आपको पालक का सेवन करना चाहिए जो कि विटामिन ए, सी, के, कैल्शियम और मैगनीशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है।

नट्स
रोज एक मुठ्ठी भर नट्स खाने से आप दिनभर तरोताजा और एक्टिव महसूस करेंगे। नट्स में खासतौर पर बादाम और अखरोट ज्यादा महत्व रखते हैं। बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और खून भी बढ़ता है।

अंडा
यह एक तरह का प्रोटीन का खजाना माना जाता है। साथ ही इसमें 8 अमीनो एसिड भी होता है। नाशते में एक अंडा खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है और देर तक पेट भरे रहने का एहसास भी होता है।

दूध
दूध एक संपूर्ण आहार है जिसमें मिनरल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। दूध का सेवन हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। बढ़ते बच्चों और महिलाओ को खासकर दूध पीना चाहिए।

बीन्स
जो लोग शाकाहारी है और नॉनवेज नहीं खाते उनके लिए बीन्स से अच्छा कोई विकल्प नहीं है। बीन्स के एक कटोरी में 300 कैलोरी होती है यह पौष्टिक होने के साथ ही वजन बढ़ाने में ही मदद करता है।

संतरा
संतरा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। हर रोज विटामिन सी का सेवन सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है और संक्रमण से भी बचाता है। इसके साथ ही यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं की रक्षा करता है।

दही
खाने के साथ हर रोज दही का सेवन आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। दही शरीर में अच्छे कोलैस्ट्रॉल को बढ़ाता है और इस तरह रक्तचाप को कम करता है। साथ ही शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तरों को सुधारता है। इसके अलावा दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया बीमारी के बढऩे को रोकता है और यह पाचन के लिए जरूरी लाभदायक बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी, ए और के (जो कि हड्डियों को स्वस्थ रखती है) और फोलेट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी विटामिन है। ब्रोकली किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इतना ही नहीं यह शरीर के एंजाइम को डिटॉक्सिफाई भी करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।