8 प्रकार के विटामिन से भरपूर है मशरूम
मशरूम स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है, इसके सेवन के वक्त इसमें पाये जाने वाले गुणों से शायद आप अनजान हैं, इसमें कई तरह के विटामिन पाये जाते हैं, जिनके बारे में आप भी जानें।

मशरूम की सब्जी हर किसी को पसंद होती है और भला हो भी क्यों ना, यह स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त है, यह आसानी से पाचक भी है और बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है। इसमें एमीनो एसिड, मिनरल, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। छतरी के आकार के मशरूम को चीन में महा औषधि तो रोम के लोग इसे र्इश्वर का आहार मानते हैं। पौष्टिकता की दृष्टि से मशरूम शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के भोजन में अहम स्थान रखता है। क्या आप जानते हैं कि मशरूम में आठ प्रकार के विटामिन पाये जाते हैं और प्रत्येक प्रकार के पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए कार्य करते हैं। अगर आप भी मशरूम में पाये जाने वाले विटामिन के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? तो इस स्लाइड शो को जरूर पढ़ें।
Image Courtesy : Getty Images

मशरूम विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है। विटामिन डी स्वस्थ दांतों और हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, क्रोनिक दर्द, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, जन्म दोष आदि जैसे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। विटामिन डी की कमी से ग्रस्त लोगों के लिए मशरूम एक स्वादिष्ट पूरक हो सकता है।
Image Courtesy : Getty Images

मशरूम विटामिन बी 1 का भी अच्छा स्रोत हैं, जिसे थायमिन के रूप में भी जाना जाता है। थायमिन कार्बोहाइड्रेट से ऊर्जा को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाता है। और यह हमारे तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को सामान्य रखने के लिए भी जरूरी है, यह दिमाग को सक्रिय रखता है।
Image Courtesy : Getty Images

मशरूम राइबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से समृद्ध होता हैं। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रख बीमारियों से बचाने में योगदान करता है। इतना ही नहीं, यह स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं बनाने में मदद करता है, जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। मशरूम में मौजूद विटामिन बी2 त्वचा को स्वस्थ बनाये रखता है।
Image Courtesy : Getty Images

नियासिन या विटामिन बी3 मशरूम में पाया जाने वाला एक और महत्वपूर्ण विटामिन है। यह विटामिन कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन से ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद करता है। जो हमारे शरीर के तंत्रिका तंत्र और पाचन तंत्र को सही बनाये रखने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन बी-5 पैन्टोथेनिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, जो स्वाभाविक रूप से मशरूम में पाया जाता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन हमारे मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाये रखने में मदद करता है। पैन्टोथेनिक एसिड हार्मोन के उत्पादन में भी सहायता करता है।
Image Courtesy : Getty Images

मशरूम में विटामिन बी-6 भी पाया जाता है। यह आपके मूड को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन बी-6 शरीर की आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करता है, जो मस्तिष्क के सामान्य कार्य और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यह विटामिन मूड में बदलाव और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images

मशरूम विटामिन बी-9 से भरपूर होता है, जिसे आमतौर पर फोलेट के रूप में जाना जाता है। विटामिन बी9 बोनमैरो में सफेद रक्त कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। साथ ही फोलेट शरीर के स्वस्थ विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की समुचित विकास के लिए फोलेट का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Image Courtesy : Getty Images

विटामिन एच या बायोटिन भी विटामिन का एक प्रकार है जो मशरूम में पाया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के के बीच सही तालमेल बिठाने में सहायक है। साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर, हमें अंदर से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
Image Courtesy : Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।