मुंह में छाले पड़ने की है ये 5 बड़ी वजह, ऐसे पाएं छुटकारा
क्या आप अक्सर मुंह के अल्सर या छाले से परेशान हैं? यदि हां, तो यह लेख आपके लिए है। अक्सर लोग इस बात कि शिकायत करते नजर आते हैं कि वह मुंह के अल्सर की वजह से कुछ खा पी नहीं पाते हैं। आमतौर कुछ भी गर्म और हार्ड चीजें खाना मुश्किल हो जाता है। क्या है

टूथ ब्रशिंग या किसी भी गर्म खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थों के कारण चोट भी अल्सर का कारण बन सकती है। इसके अलावा, कुछ लोगों को कुछ खाद्य पदार्थों के लिए एलर्जी होती है जो अक्सर मुंह के अल्सर का कारण बन सकती हैं।

हमने देखा है कि परीक्षा के दौरान कई छात्र मुंह के अल्सर यानी छाले से ग्रस्त हैं। कई वयस्क अल्सर से पीड़ित होते हैं। ऐसा तब होता है जब वे कई दिनों तक परेशान और तनाव ग्रस्त होते हैं। तनाव की वजह से शरीर की सारी क्रियाएं प्रभावित हो जाती हैं जिसकी वजह से मुंह में छाले निकल आते हैं।

जो लोग अच्छी नींद नहीं लेते हैं वे मुंह के अल्सर से पीड़ित होते हैं। देर रात तक जागने से पेट की बॉडी का फंक्शन बिगड़ने लगता है, जिससे अल्सर की समस्या होने लगती है।

कब्ज या कुछ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों से पीड़ित लोग भी मुंह के अल्सर से ग्रस्त रहते हैं। ऐसे लोगों को मुंह में छाले होने की संभावना अधिक रहती है। पेट और आंत संबंधी रोग होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

अनुचित आहार जो मुख्य रूप से फास्ट फूड के अतिरक्षण के कारण होता है और हरी पत्तेदार सब्जियों में समृद्ध आहार नहीं होता है वह अक्सर अवांछित रूप से मुंह के अल्सर पैदा होने का कारण बनता है।
इसे भी पढ़ें: इंडियन सुपरफूड है गाय का घी, रोजाना 2 चम्मच खाने से मिलते हैं 10 फायदे
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।