सर्दियों में औषधि के समान है दूध और गुड़ का मिश्रण, 5 बीमारियों का है काल
गुड़ खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वहीं दूध पीने से कैल्शियम की पूर्ति होती है। अगर दूध में गुड़ मिलाकर पीया जाएं तो इसका फायदा और भी अधिक बढ़ जाता है। ज्यादा नहीं, बस 50 ग्राम गुड़ ही आपको सेहतमंद बनाने के लिए काफी है। तो आइए आज हम आपको दूध औ

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर में खून की कमी, थकान नहीं रहती है। अगर आप भी खुद को सेहतमंद बनाने चाहते हैं दूध में गुड़ मिलाकर पीना शुरू कर दीजिए।

अगर आपके जोड़ों में दर्द है तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से खून साफ होता है, जिससे फोड़े-फुंसी और घाव होने की आशंका कम हो जाती है।

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो ग़ुड़ में दूध मिलाकर पीएं। पाचन क्रिया के लिए गुड़ से बेहतर कुछ भी नहीं है।

मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी दूध में गुड़ मिलाकर पीना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।

सर्दी खांसी होने पर भी गुड़-दूध का सेवन अच्छा माना गया। इससे सर्दी और खांसी में आराम पहुंचाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।