सैन्य तरीके से बदलिये अपने वर्कआउट का अंदाज
सैनिकों की तरह सुडौल और फिट बॉडी पाने चाहत अगर आप भी रखते हैं तो उनके अंदाज में ही वर्कआउट कीजिए, यह तरीका आपके पूरे शरीर को फिट रखने में मददगार होगा।

सैन्य तरीके से वर्कआउट
सैनिकों का शरीर पूरी तरह से फिट और तंदरुस्त होता है, क्योंकि इसके लिए वे घंटो मेहनत करते हैं और उसे वे नियमित रूप से करते हैं। सैनिकों की तरह बॉडी बनाना असंभव काम नहीं है। इसके लिए जरूरी है नियमित व्यायाम और सही खानपान। आप भी सैन्य अंदाज में वर्कआउट करके अपने शरीर को फिट बना सकते हैं।
image source - getty images

15 मिनट वार्म-अप करें
सैन्य अंदाज में वर्कआउट करने की शुरूआत वार्मअप से कीजिए। सबसे पहले 15 मिनट तक वार्मअप कीजिए, ताकि आपका शरीर कठिन और मेहनती व्यायाम के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाये।
image source - getty images

लंबे सत्र के लिए तैयार रहें
सैनिकों का व्यायाम करने का अंदाज थकान से भरा और लंबे समय के लिए होता है। सैनिकों का पहला लक्ष्य वजन पर नियंत्रण पान होता है। सैनिक अपने 1 घंटे के व्यायाम के सत्र में 750 से 1000 कैलोरी तक ऊर्जा जलाते हैं।
image source - getty images

बीच-बीच में जांच
सैनिकों के व्यायाम के दौरान प्रत्येक 30 दिन पर ट्रेनर उनकी जांच करते हैं। जांच में यह देखने की कोशिश की जाती है कि उनके शरीर में किस तरह का बदलाव हुआ है और व्यायाम उनके शरीर के लिए कितना प्रभावी रहा है।
image source - getty images

साथी करते हैं मदद
सैन्य तरीके से व्यायाम के दौरान उनके साथियों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। कई बार इनके बीच का ही साथी अपने लक्ष्य को पाने में सफल नहीं रहता, यानी उसका परिणाम औरों की तुलना में निराशजक रहता है। ऐसे में उसके साथी उसकी मदद करते हैं और उसे बेहतर शरीर पाने के लिए उकसाते हैं।
image source - getty images

फिटनेस के कई तरीके
सैनिक अपने फिटनेस को बनाये रखने के लिए केवल जिम पर ही निर्भर नहीं होते हैं। बल्कि वे इसके लिए अन्य प्रयास भी करते हैं। 5 से 6 मील दौड़ना उनके लिए रोज का काम है। दौड़ने से शरीर फिट होता है साथ ही यह बीमारियों से बचाव में भी लाभदायक है। दौड़ने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम होता है।
image source - getty images

स्वीमिंग भी करें
तैरना सबसे अच्छा व्यायाम है, और यह सैनिकों के पसंदीदा व्यायाम में से एक है। तैरने से पूरे शरीर की मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है। इसलिए थोड़ा वक्त स्वीमिंग पूल में बिताने की कोशिश करें।
image source - getty images

भारी सामान उठायें
शरीर को गठीला और चुस्त बनाने के लिए भारी सामान ढोना जरूरी है। सैनिक अपने व्यायाम के दौरान हथियारों से भरे बैग को उठाने अभ्यास भी करते हैं। सामान से भरे बैग, रेत से भरे बैग, हथियारों से भरे बैग उठाने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। सैनिकों को व्यायाम के दौरान 400 से अधिक मूव्स के बारे में जानकारी दी जाती है जिससे उम्र ढलने के साथ भी वे फिट रहते हैं।
image source - getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।