पुरुषों के लिए ग्रूमिंग, शेविंग और हाइजीन टिप्‍स

अगर आप भी अपने व्यक्तित्व में निखार लाना चाहते हैं तो यहां दिये ग्रूमिंग, शेविंग और हाइजीन टिप्‍स को अपनाकर आप आसानी से अपने लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं।

Pooja Sinha
Written by:Pooja SinhaPublished at: Oct 01, 2014

पुरुषों के लिए शेविंग और हाइजीन टिप्‍स

पुरुषों के लिए शेविंग और हाइजीन टिप्‍स
1/9

व्‍यवहार के मामले में आप सबके चहेते हैं, लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं, जिनके कारण अक्‍सर लड़कियां आपके दूर भागती है। आप जानना नहीं चाहेगें कि इसका क्‍या कारण है। जिस प्रकार आप अपनी पार्टनर या महिला मित्र को हमेशा साफ-सुथरी और सजी-संवरी देखना चाहते हैं, महिलायें भी ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जो अपने सौंदर्य के प्रति सजग रहते हैं। अगर आप भी अपने व्यक्तित्व में निखार लाना चाहते हैं तो यहां दिये ग्रूमिंग टिप्‍स को अपनाकर आप आसानी से अपने लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं। image courtesy : getty images

भौहों की छंटाई

भौहों की छंटाई
2/9

कई पुरुषों की भौहें बहुत बड़ी होती है, जो दिखने में बहुत बुरी लगती है। इसलिए इनकी छंटाई करते रहना चाहिए, कभी-कभी इनकी छंटाई करना पर्याप्‍त रहता है। अगर आपकी भौहों बीच में से जुड़ी हुई है तो इसके लिए आपको अधिक कठोर उपायों की जरूरत होती है। वैक्सिंग अपेक्षाकृत आसान है, इसे आप घर पर या सैलून में कर सकते हैं।  image courtesy : getty images

सांसों की बदबू

सांसों की बदबू
3/9

सांसों की बदबू आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर डालती है, इसलिए आपको इससे बचने के उपाय करने चाहिए। सांसों में बदबू के कारण अलग-अलग व्‍यक्ति में अलग होते हैं। कुछ पुरुष इस समस्‍या से बचने के टूथब्रश और कुछ अन्‍य उपाय अजमाते हैं। लेकिन सावधानियों के बावजूद भी आपके सांस की बदबू दूर नहीं हो रही तो आपको दं‍त चिकित्‍सक से सलाह लेनी चाहिए। यह संक्रमण या अन्‍य समस्‍याओं को संकेत हो सकता है।  image courtesy : getty images

नाक और कान के बाल

नाक और कान के बाल
4/9

नाक के बालों के कारण अक्‍सर पुरुषों को शर्मिदगी का अहसास होता है। इसलिए कई लोग नाक के पूरे बाल को हटा देते हैं। हालांकि ऐसा करना ठीक नहीं है, क्योंकि नाक के बाल धूल को हमारे शरीर के अंदर जाने से रोकता है। अगर नाक में बाल न हो तो वातावरण की जहरीली चीजें नेसल कैविटी और फेफड़े में जाकर गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए आप ट्रिमर का प्रयोग कर बालों को ट्रिम करें। आप ट्रिमर का इस्‍तेमाल कान के बालों को ट्रिम करने के लिए भी कर सकते हैं।  image courtesy : getty images

हाथों और नाखूनों की देखभाल

हाथों और नाखूनों की देखभाल
5/9

पुरुषों को शायद यह नहीं लगता, लेकिन आपके हाथों को भी नोटिस किया जाता है। महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपने हाथों की देखभाल करनी चाहिए। गंदे या खुरदरे नाखून पुरुषोचित होनी की निशानी नहीं हैं। इसलिए अपने हाथों की देखभाल करें। नियमित रूप से अपने नाखूनों को ट्रिम करें। इसके लिए आप मैनीक्‍योर पर भी विचार कर सकते हैं।  image courtesy : getty images

माइस्चरॉइजर का प्रयोग

माइस्चरॉइजर का प्रयोग
6/9

शेविंग के बाद पुरुष जिस शेव लोशन का प्रयोग करते हैं, उसमें एल्‍कोहल होता है, और इसके प्रयोग से त्‍वचा में जलन पैदा हो सकती है। इसके अलावा यह त्‍वचा को ड्राई कर देता है। इसलिए पुरुषों को दिन में कम से कम दो बार माइस्चरॉइजर का प्रयोग करना चाहिए। माइस्चरॉजर त्वचा की जलन कम करने और त्वचा के पीएच में संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।  image courtesy : getty images

शेविंग: जल्दी मत करो

शेविंग: जल्दी मत करो
7/9

अधिकांश पुरुष नियमित रूप से इस गलती को करते हैं, शेविंग करते समय ऐसा करने से आपको कट लग सकता है या आपको दाढ़ी बनाने में परेशानी हो सकती है। पुरुष अक्‍सर बड़ी दाढ़ी पर शेविंग क्रीम लगाकर तुरंत शेविंग शुरु कर देते हैं। इसकी बजाय, आपको शेविंग क्रीम लगाकर बाल को नर्म करने के लिए दो-तीन मिनट के लिए छोड़ देना चाहिए। अगर आप शॉवर में दाढ़ी बनते हैं, तो शेविंग करने से कुछ मिनट पहले पानी लगा लेना चाहिए। image courtesy : getty images

त्वचा और धूप

त्वचा और धूप
8/9

तीन या चार दशकों के बाद, सूरज आपके चेहरे पर हानिकारक प्रभाव छोड़ना शुरू कर देता है। अधिकांश बुढ़ापे से संबद्ध झुर्रियां वास्‍तव में सूर्य की क्षति का परिणाम होती है। ऐसे में कुछ पुरुषों को चेहरा फटा-फटा सा तो बाकी पुरुषों का झुर्रीदार हो सकता हे। इसलिए अपनी त्‍वचा त्‍वचा की रक्षा के लिए सनब्‍लॉक युक्त फेस क्रीम का उपयोग करें। सनब्‍लॉक में एसपीएफ 30 या अधिक होना चाहिए। image courtesy : getty images

चेहरे की सफाई

चेहरे की सफाई
9/9

अगर आप अपनी बगल और क्राच हाथ धोने के लिए उपयोग उसी कठोर साबुन के साथ अपना चेहरा धो रहे हैं? तो यह आपके लिए अच्‍छा विचार नहीं है। कुछ लोगों की त्वचा इन रसायनों के प्रति संवेदनशील होती है और इसके कारण एलर्जी हो सकती है। सामान्यतया चेहरे को साफ करने के लिए हल्का फेसवॉश का इस्‍तेमाल करना चाहिए। image courtesy : getty images

Disclaimer