इन बातों में महिलाओं की दखलअंदाजी नहीं पसंद करते पुरुष

पुरुष महिलाओं द्वारा उन पर की जानें वाली बेवजह की रोक-टोक व शक आदि जैसी आदतों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, इसके अलावा भी कई बातें हैं जिसमें महिलाओं की दखलंदाजी पुरुषों को नहीं पसंद, आप भी जानें।

Rahul Sharma
Written by:Rahul SharmaPublished at: Feb 02, 2016

महिलाओं की दखलंदाजी

महिलाओं की दखलंदाजी
1/5

पुरुषों और महिलाओं की काफी सारी आदतों में विभेद होता है। जैसे उनके सोचने का तरीका, बात करने का तरीका, देखने का तरीका, आदि। बात अगर पुरुषों की हो तो उन्हें प्यार व फेवरेट डिश खिलाकर उनका दिल जीता जा सकता है, लेकिन महिलाएं अलग तरीके की चीज़ें पसंद करती हैं, जैसे सरप्राइज़ देना, थोड़ा रोमांटिक तरीके से बात करना आदि। वहीं पुरुष महिलाओं द्वारा उन पर की जानें वाली बेवजह की रोक-टोक व शक आदि जैसी आदतों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। तो चलिये जानें महिलाओं की किन बातों में दखलंदाजी नहीं पसंद करते हैं पुरुष...।   Images source : © Getty Images

एक्स के बारे में बात करना

एक्स के बारे में बात करना
2/5

ये बात हमेशा अपने ज़हन में रखें कि आपके ब्वॉयफ्रेंड को आपके एक्स के बारे में जानने या अपनी एक्स के बारे में बताने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है और ना ही वे ऐसा करना पसंद करते हैं। उन्हें अपने पास्ट के बारे में बार-बार दखलंदाजी करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। Images source : © Getty Images इसे भी पढ़ें- लड़कों की इन आदतों को नापसंद करती हैं लड़कियां!

जवाब देने का कुछ ज़्यादा ही जुदा अंदाज़

जवाब देने का कुछ ज़्यादा ही जुदा अंदाज़
3/5

पुरुषों को महिलाओं की इस बात से बेहद चिड़न होती है कि वे किसी भी बात को सीधे-सीधे और खुल कर नहीं करती हैं। वो सारी बातें जानना तो चाहती हैं, लेकिन कुछ भी सीधे बोलने के बजाए झुंझलाहट दिखाती हैं। आपके छोटे-छोटे कामों में वे नुक्स निकालती हैं, और ये किसी भी मर्द का गवारा नहीं होता है। Images source : © Getty Images

निज़ी आजा़दी छीनने की उनकी कोशिश

निज़ी आजा़दी छीनने की उनकी कोशिश
4/5

रिलेशनशिप हो, शादी हो या बच्चों और घर की जिम्मेदारी, इन सबको साथ लेकर चलने के लिए पुरुषों को वक्त के साथ निज़ी आजा़दी की भी दरकार होती है। जिसमें वो किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करते। जब महिलाएं उनकी इस आज़ादी या फैंसले लेने की क्षमता के साथ छेड़-खान करती हैं तो पुरुष बेहद बुरा मानते हैं। Images source : © Getty Images इसे भी पढ़ें- लड़की से बात करते समय होती है घबराहट? तो ये टिप्स आजमाएं!

परिवार और दोस्तों को लेकर की जाने वाली दखलंदाजी

परिवार और दोस्तों को लेकर की जाने वाली दखलंदाजी
5/5

अगर आप पुरुषों की गुड लिस्ट में शामिल होना चाहती हैं तो तो भूलकर भी उनकी मां, भाई-बहन यहां तक कि उनके दोस्तों को लेकर किसी तरह का कोई कमेंट न करें। उनके साथ जितना घुल-मिल कर रहने की कोशिश करेंगी आपके और आपके रिश्ते के लिये उतना अच्छा रहेगा। हर चीज को लेकर एडजस्ट करके चलने वाली और हर छोटी बात पर रोक-टोक न करने वाली महिलाएं पुरुषों को बेहद भाती हैं।Images source : © Getty Images

Disclaimer