इन 7 तरीकों से बनेंगी महिलाएं पुरुषों की दिवानी

पुरुषों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो अनजाने में उन्हें महिलाओं की नजर में आकर्षक बना देती हैं। जैसे कि उनका सोशल मीडिया से दूर रहना, लुक्स पर 'जरूरत से ज्यादा' ध्यान न देना आदि।

Shabnam Khan
Written by:Shabnam Khan Published at: Mar 27, 2017

अनजाने में पुरुषों की कुछ आदतें बना देती हैं उनको आकर्षक

अनजाने में पुरुषों की कुछ आदतें बना देती हैं उनको आकर्षक
1/8

कई बार कुछ पुरुष किसी महिला को आकर्षक लगने के लिए बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी वो अपने इस उद्देश्य में कामयाब नहीं हो पाते। वहीं कुछ पुरुष अनजाने में अपनी छोटी छोटी बातों और आदतों की वजह से महिलाओं के लिए बहुत आकर्षक बन जाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही 7 जरा हटकर तरीके जो महिलाओं को पुरुषों का दीवाना बना देते हैं। Image Source - Getty Images

लुक्स पर 'जरूरत से ज्यादा' ध्यान न देने वाले

लुक्स पर 'जरूरत से ज्यादा' ध्यान न देने वाले
2/8

ध्यान रहे यहां "जरूरत से ज्यादा ध्यान" देने की बात हो रही है। महिलाओं को वो पुरुष अच्छे लगते हैं जो अपना बेसिक खयाल रखते हैं। जैसे कि रोज दो बार दांत ब्रश करना, नाखून काटना, साफ कपड़े पहनना, जूते पॉलिश करना आदि। लेकिन कुछ पुरुष इससे बहुत आगे बढ़ जाते हैं। वो अपना इतना खयाल रखने लगते हैं कि चलते फिरते किसी ब्रांड के मॉडल लगने लग जाते हैं। अपने नेचुरल लुक में रहें। सादी सी शर्ट और जींस में भी पुरुष किसी भी महिला को आकर्षक लग सकते हैं। याद रखें, कोई भी महिला नहीं चाहती कि उसका पार्टनर उससे अच्छा दिखे। Image Source - Getty Images

अपना 'बचपना' दिखाना

अपना 'बचपना' दिखाना
3/8

बचपना दिखाने का मतलब ये नहीं कि पुरुष महिलाओं के साथ बचपने वाली हरकतें करनी शुरू कर दें। दरअसल, इस बात का मतलब ये है कि अगर पुरुषों की बचपन, टीनेज या फिर जवानी की कुछ ऐसी आदतें हैं जो आम लोगों से नहीं मिलती, बल्कि कुछ अलग है, तो उन्हें उसको छिपाना नहीं चाहिए। जैसे कि स्पाइडर मैन की तस्वीरों का कलेक्शन, साइंस फिक्शन मूवीज की डीवीडी का कलेक्शन, कार्टून प्रिंटिड टी शर्ट का कलेक्शन आदि। आपकी महिला पार्टनर को आपका ये बचपना बहुत प्यारा लग सकता है। लिहाजा, अगर ऐसी कोई चीज हो तो उनसे जरूर शेयर करें। Image Source - Getty Images

शर्टलेस सेल्फी? तौबा!

शर्टलेस सेल्फी? तौबा!
4/8

आप कितने हैंडसम है, ये दिखाने के लिए आपको अपनी मसल्स, टैन स्किन और कंधे के टैटू दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए शर्टलेस सेल्फी अगर ले भी लें, तो महिला पार्टनर को भेजने से तौबा करें। याद रखें वही पुरुष महिलाओं को सबसे अधिक आकर्षक लगते हैं जिन्हें ये मालूम ही नहीं होता कि वो कितने आकर्षक हैं। अगर आप अपनी पार्टनर को बार बार सेल्फी भेजकर अपनी बॉडी के बारे में बताते रहेंगे तो जल्द ही वो उससे ऊब जाएंगी। Image Source - Getty Images

कॉस्ट्यूम पार्टी? आए एम इन!

कॉस्ट्यूम पार्टी? आए एम इन!
5/8

भले ही आपको बाहर घूमने फिरने का ज्यादा शौक न हो, लेकिन जब किसी थीम पार्टी या कॉस्ट्यूम पार्टी में आप जाएं, तो आपको उसके हिसाब से तैयार होने के लिए शर्माना नहीं चाहिए। ये पार्टी तो होती ही हैं सबसे अजीब दिखने के लिए। लिहाजा, ऐसी पार्टी में जितना अजीब हो सकता है बनकर जाइये, महिलाएं आपकी इस जिंदादिली पर मर मिटेंगी। Image Source - Getty Images

पहली बार बात होने पर ही कॉफी ऑफर न करना

पहली बार बात होने पर ही कॉफी ऑफर न करना
6/8

आपने किसी लड़की को जिम में देखा। आप दोनों ने एक दूसरे को देखकर स्माइल भी की। दो दिन बाद लड़की की गलती से छूट गई हैंड टावल को देने बाहर तक जाना, एक हफ्ते बाद रिस्पेशन पर हाथ मिलाना और नाम बताना। इसके बाद अगर स्माइल का सिलसिला कुछ दिन और बढ़ता है तो वो लड़की इस बात की उम्मीद करने लगती है कि आप उसे बाहर ले जाने के लिए पूछ लेंगे। दरअसल, महिलाओं के ये अच्छा लगता है कि पुरुष उनसे मिलते ही उनको बाहर ले जाने के लिए न पूछें, बल्कि दोनों तरफ से पॉजिटिव वेव्ज आने का इंतजार करें। Image Source - Getty Images

अपनी फीलिंग्स शेयर करने वाले

अपनी फीलिंग्स शेयर करने वाले
7/8

अधिकतर महिलाएं अपनी फीलिंग्स शेयर करने में शर्माती नहीं है। लेकिन पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। पुरुष अपनी फीलिंग्स को महिलाओं से छिपाते हैं। महिलाएं चाहती हैं कि उनके पार्टनर अपनी फीलिंग्स शेयर करें। महिलाएं जानना चाहती हैं कि पुरुष के मन में क्या चल रहा है। आपकी पार्टनर आपसे सुनना चाहती है कि आपको उसकी परवाह है, आप उसे याद कर रहे हैं, आपको उसके साथ कितना अच्छा लगता है...! एक सफल रिलेशनशिप का आधार एक दूसरे से ईमानदार रहना है। Image Source - Getty Images

सोशल मीडिया से अलग रहना

सोशल मीडिया से अलग रहना
8/8

जो पुरुष हर रोज फेसबुक और ट्विटर चेक नहीं करते उनमें कुछ खास बात होती है। महिलाओं को वो पुरुष ज्यादा आकर्षक लगते हैं जो असल दुनिया से ज्यादा जुड़े हुए हों। हैशटैग, सेल्फी, चेकइन के आगे भी एक दुनिया है, जो कुछ पुरुष समझ नहीं पाते। जब आप किसी डेट पर होते हैं और फोन में कोई नोटिफिकेशन आता है लेकिन आप उसे इग्नोर करके अपनी डेट पर ध्यान रखते हैं तो आपकी पार्टनर इस बात को नोटिस करती है। Image Source - Getty Images

Disclaimer