महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को प्रभावित करती हैं ये बीमारियां

बढ़ती उम्र और पानी व पोषक तत्वों की कमी के कारण अधिकतर महिलाएं हमेशा बीमार रहती हैं, लेकिन कुछ खतरनाक बीमारियां केवल पुरुषों में ही होती हैं, इस स्‍लाइडशो में पढ़ें उन बीमारियों के बारे में।

Gayatree Verma
Written by:Gayatree Verma Published at: Apr 24, 2017

पुरुषों को होती है ये बीमारियां

पुरुषों को होती है ये बीमारियां
1/5

कम पानी पीने से, शारीरिक मेहनत या पोषक तत्वों की कमी की वजह से महिलाओं को कई बीमारियों की शिकायतें होती हैं। महिलाएं जरूर ही अधिक बीमार पड़ती हैं लेकिन छोटी-छोटी बीमारियों से ही ग्रस्त रहती हैं। थोड़ी सावधानी बरतने से इनका उपचार आसानी से हो सकता है। जबकि कुछ खतरनाक बीमारियां केवल पुरुषों में ही होती हैं और उसका इलाज अस्पताल में ही होता है जो कि काफी महंगा है। इसके बारे में विस्‍तार से इस स्‍लाइडशो में पढ़ें।

पार्किंसन रोग

पार्किंसन रोग
2/5

इस रोग के मरीजों को अपने शरीर में हमेशा कंपन महसूस होती है। पार्किन्‍सोनिज्‍म धीरे-धीरे शुरु होती है और शुरुआत में इसके लक्षण नहीं पता चलते। न्यूरोलॉजी जर्नल 2004 के अनुसार ये बीमारी प्राय: पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधकि होती हैं।

लीवर सिरोसिस

लीवर सिरोसिस
3/5

ये बीमारी लीवर के कैंसर के बाद की सबसे गंभीर बीमारी है। इस बीमारी का इलाज लीवर प्रत्यारोपण करने के जरिये ही मुमकिन है। इस बीमारी में यकृत की कोशिकाएं मर जाती हैं औऱ उनकी जगह पर फाइबर तंतु बनते हैं। इससे यकृत की बनावट खराब हो जाती है जिससे पोर्टल हाइपरटैंशन की स्थिति हो जाती है। ये बीमारी पुरुषों में स्मोक और ड्रिंक की वजह से अधिक होती है।

कैंसर के कुछ प्रकार

कैंसर के कुछ प्रकार
4/5

आज दुनिया में कैंसर भी मौत का कारण बन गया है। 2013 के कैंसर फैक्ट सीट के अनुसार दो में से एक पुरुष को उसके जीवनकाल में कैंसर होता है। सभी कैंसर में से भी लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और लीवर कैंसर पुरुषों में सबसे अधिक होते हैं।

हर्निया

हर्निया
5/5

ये पुरुषों में सबसे अधिक होने वाली बीमारी है। यह मानव शरीर के अंदर खोखले स्थानों पर होती है। गुहा की भित्ति की दुर्बलता या कुवृद्धि के कारण ही ये पुरुषों में अधिक पाई जाती हैं।

Disclaimer