कैल्शियम से भरपूर चूने के औषधीय गुणों के बारे में जानें
चूना के फायदे बताकर हम आपको पान खाने की सलाह नहीं दे रहे हैं, बल्कि चूना के स्वास्थ्यवर्धक फायदे और इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं।

हालांकि बहुत कम लोग पान में डाले जाने वाले चूना के फायदों के बारे में जानते होंगे। लेकिन चूना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जीं हां चूना अगर सही तरीके से उपयोग में लाया जाए तो इसके द्वारा कठिन से कठिन रोगों का इलाज सम्भव है। चूना कैल्शियम युक्त एक अकार्बनिक पदार्थ है, जिसमें कार्बोनेट, ऑक्साइड, और हाइड्रोक्साइड प्रमुख होता हैं। लेकिन यह सब बताकर हम आपको पान खाने की सलाह नहीं दे रहे हैं, बल्कि चूना के स्वास्थ्यवर्धक फायदे और इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से जानें।
Image Source : pulpandpaper-technology.com

अगर आप अपने बच्चों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो चूना बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। गेहूं के दाने के बराबर चूने को दही के साथ या फिर दाल के साथ मिलाकर बच्चे को देने से उनकी लंबाई तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा चूना बच्चों के दिमाग को भी तेज बनाता है।

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए चूना जरूर लेना चाहिए। चूना एनीमिया और खून की कमी की सबसे अच्छी दवा है। अनार या संतरे के जूस में बहुत ही छोटी मात्रा यानि गेहूं के दाने के बराबर चूने को मिलाकर पीने से शरीर में खून तेजी से बनता है।

अधिकतर गर्भवती महिलाओं में कैल्शिमय की कमी पाई जाती है। इसलिए गर्भवती को रोजाना थोड़ी मात्रा में चूना सेवन करना चाहिए। चूना गर्भवती महिलाओं में कैल्श्यिम की कमी को दूर करता है।

कंधे का दर्द हो या घुटने का, चूना का सेवन से सारे दर्द दूर हो जाते ठीक है। साथ ही स्पॉन्डिलाइटिस जैसी खतरनाक बीमारी, जिसमें रीड़ की हड्डी के मनकों में दूरी आ जाती है, चूना से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा टूटी हड्डी को जोड़ने की शक्ति भी चूना में होती है। इसके लिए सुबह खाली पेट चूना खाएं।

शुक्राणु कम बनने पर गन्ने के रस के साथ चूना की एक छोटी चुटकी को मिलाकर पीने से लाभ होता है।
चूना पीलिया की सबसे अच्छी दवा है। गन्ने के रस में गेहूं के दाने के बराबर चूना डालकर पीने से पीलिया जल्दी ठीक हो जाता है।
मुंह में छाले होने पर पानी में चूना मिलाकर कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।
यदि मुंह में गर्म और ठंडा लगता हो तो चूना खाएं।
Image Source : Getty
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।