Hug Day 2020: गले लगाना क्यों है फायदेमंद? जानें हग करने के ये 6 बेहतरीन तरीके
विभिन्न प्रकार के आलिंगन बताते हैं कि आप डेटिंग के किस स्तर पर हैं तथा सामने वाला व्यक्ति आपके संबंधों को किस प्रकार परिभाषित कर रहा है। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से जानें।

Hug Day 2020: गले लगाना किसी भी रिश्ते में प्यार जताने का सबसे अच्छा तरीका है। किसी के गले लगना या किसी को गले लगाना सबसे सुखद अनुभूति है। इससे आप बहुत अच्छा और सुरक्षित महसूस करते हैं। कोई कितना भी परेशान क्यों न हो किसी अपने के गले लगकर बहुत अच्छा महसूस करता हैं। क्योंकि गले लगाने से एक व्यक्ति की आत्मिक ऊर्जा दूसरे के मन और चेतना में प्रवेश करने लगती है। इसलिए इसे जादू की झप्पी कहते हैं। लेकिन आलिंगन से कई प्रकार के अर्थ जुड़े हुए हैं। आप किस प्रकार दूसरे को गले लगाते हैं इससे गले लगाने का अर्थ पता चलता है। यानी आपके रिश्ते की सच्चाई का पता चलता है। विभिन्न प्रकार के आलिंगन बताते हैं कि आप डेटिंग के किस स्तर पर हैं तथा सामने वाला व्यक्ति आपके संबंधों को किस प्रकार परिभाषित कर रहा है। आइए इस स्लाइड शो के माध्यम से जानें।

नम्रता पूर्ण गले लगाना सिर्फ कहने मात्र के लिए आलिंगन होता है। लेकिन इसमें आपकी कोशिश रहती है कि आप एक दूसरे को स्पर्श न करें। इस प्रकार से गले लगाने के दौरान चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान होती है। ऐसा डेट में घबराहट की भावना के कारण होता है और आप नहीं चाहते कि आपका साथी आपको गलत समझें।

यह लड़के और लड़की दोनों के लिए बहुत खुशनुमा पल होता है। जिसमें आप दोनों एक दूसरे की बांहों में सिमटे हुए हैं, और लड़की अपना सिर आपके कंधों पर रख देती है। इस आलिंगन के दौरान लड़की यह बताने की कोशिश करती है कि आपकी बांहों में वह स्वयं को बहुत सुरक्षित महसूस करती है।

यह किसी का धन्यवाद देने के लिए किया जाने वाला सबसे भावुक आलिंगन होता है। इसमें व्यक्ति अपनी खुशी प्रकट करता है। हालांकि यह बहुत सारे सन्देश देता है लेकिन यह दिल की गहराई तक महसूस होती है।
इसे भी पढ़ें: वेलेंटाइन वीक का हर दिन बनेगा खास, पार्टनर से कहें ये छोटी सी बात

बाजू पकड़कर और पीठ थपथपाकर गले लगाना दोस्त का आलिंगन होता है। यह आलिंगन आपके सबसे अच्छे दोस्त का होता है। यह आलिंगन हम सच्चे दोस्त है कि भावना को प्रकट करता है। जब आपका साथी आपको इस प्रकार से गले लगाये तो समझ लेना चाहिए कि वह आपके साथ केवल दोस्त बनकर ही रहना चाहता है।

यह आलिंगन सभी प्रकार के आलिंगन में सबसे खतरनाक होता है। इसमें जब व्यक्ति गले लगता है तो सामने वाला व्यक्ति मूर्ति की तरह खड़ा रहता है। यह आलिंगन दर्शाता है कि सामने वाले व्यक्ति को अब आपमें कोई रूचि नहीं है या उसने कभी भी आपके बारे में अधिक सोचा नहीं है।
इसे भी पढ़ें: रिश्ते में गंभीर होने से पहले इन 5 चीजों पर करें खुलकर बात

ऐसा आलिंगन तब देखने को मिलता है, जब आप एक दूसरे को काफी समय बाद देखने के बाद खुशी से गले लगाते हैं या एक दूसरे को नहीं छोड़ने चाहते हैं। ऐसा तब होता है जब आपने अपने पार्टनर को बहुत मिस किया हो और उसकी बांहों में जाने के लिए अब आपसे और इंतजार नहीं हो पा रहा हो। यह आलिंगन सबसे अधिक मजबूत और टाइट आलिंगन होता है।
इसे भी पढ़ें: इन 10 तरीको से सेलिब्रेट करें वेलेंटाइन डे, पार्टनर भी कहेगा वाह!
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।