आम के गूदे को घरेलू उपायों में करें इस्तेमाल

आम के गूदे में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, गैलिक एसिड पाया जाता है। आप कई बीमारियों के घरेलू नुस्खों के तौर पर आम के गूदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम के गूदे को आप स्किन पर लगा सकते हैं, अपनी किसी रेसिपी में मिला सकते हैं या दही के साथ भी मिलाकर खा सकते हैं।
1. कैंसर से बचने के लिए फायदेमंद है आम का गूदा

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि आम के गूदे का सेवन करने से आप खुद को कैंसर से बचा सकते हैं। आम के गूदे में गैलिक एसिड होता है जो एंटी-कैंसर एसिड माना जाता है। आम के गूदे को खाने से आप लंग्स, ब्रेस, ब्रेस्ट कैंसर आदि से बच सकते हैं।
2. यूवी रेज़ से बचाए आम का गूदा

गर्मी के दिनों में यूवी रेज़ के कारण हमारी त्वचा और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए आप आम के गूदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम के गूद से त्वचा की जलन भी कम होती है। आप चाहें तो एलोवेरा में आम का गूदा मिलाकर त्वचा पर लगाएं और बाहर निकलने से आधे घंटे पहले धो लें।
3. एक्ने की समस्या दूर करने के लिए इस्तेमाल करें आम का गूदा

एक्ने की समस्या होने पर भी आप आम के गूदे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम के गूदे में आप दो टी स्पून शहद और दो टी स्पून दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए रखें और फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय से आप एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या से बच सकते हैं।
4. चेहरे पर झुर्रियों की समस्या दूर करता है आम का गूदा

आम के गूदे में कॉपर, पोटैशियम, मैग्निशियम की अच्छी मात्रा होती है, अगर आपके चेहरे पर झुर्रियों की समस्या है तो आप आम के गूदे को चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद मुंह धो लें। इससे एजिंग साइंस जैसे रिंकल्स और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलेगा।
5. लू लगने पर इस्तेमाल करें आम का गूदा

आम, गर्मियों का फल है इसलिए इससे आप गर्मी के मौसम में खाकर लू से बच सकते हैं। बहुत से लोग गर्मी के दिनों में लू का शिकार हो जाते हैं, अगर आप बाहर जाने से पहले आम के गूदे का सेवन करें तो लू से बच सकते हैं। आम के गूदे में पुदीना पत्तियां मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपका पेट भी ठंडा रहेगा।
6. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खाए आम का गूदा

आम के गूदे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होता है। ये हमारी इम्यूनिटी के लिए जरूरी है। आम के सीजन में आपको ताजे पके आमों का सेवन करना चाहिए पर एक दिन में आप आम की 3 से 4 स्लाइस ही खाएं।
7. डाइजेशन खराब होने पर खाएं आम का गूदा

आम के गूदे को खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है। का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 50 के करीब होता है और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का सेवन आप कर सकते हैं। आम के गूदे में डायट्री फाइबर होता है, आप आम आम के गूदे में दही मिलाकर खा सकते हैं।
8. आंखों की बीमारी दूर करता है आम का गूदा

आंखों की रौशनी तेज करने और आंखों की समस्याओं से बचने के लिए आपको आम के गूदे का सेवन करना चाहिए। आम के गूदे में बिटा-कैरोटीन होता है जो विटामिन ए की मात्रा बढ़ता है और विटामिन ए हमारी आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आम के गूदे को कितने दिन रख सकते हैं?

आम के गूदे को आप 3 दिन से एक हफ्ते के लिए प्रिर्जव कर सकते हैं, अगर आप एक हफ्ते के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो फ्रीज़र में स्टोर करें, फ्रिज में आप 2 से 3 दिन तक आम के गूदे को रख सकते हैं।