2018 के मेकअप ट्रेंड्स हैं गोल्ड लिपस्टिक और glitter आईलाइनर
अगर आप 2017 जैसे घिसे पिटे मेकअप ट्रेंड्स की तुलना 2018 से कर रहे हैं तो आपको सिर्फ निराशा का सामना करना पड़ेगा।

अगर आप 2017 जैसे घिसे पिटे मेकअप ट्रेंड्स की तुलना 2018 से कर रहे हैं तो आपको सिर्फ निराशा का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आने वाला नया साल मेकअप के लिहाज से भी एकदम नया होने वाला है। आईलाइनर, लिपस्टिक, हेयरस्टाइल और हेयरकलर तक सभी चीजों में आपको नई चीजें देखने को मिलेंगी। आज हम आपको 2018 के ट्रेंडी मेकअप के बारे में बता रहे हैं। आप ट्रेंड में रहें इसलिए हम आपको पहले ही ये सारी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं मेकअप ट्रेंड्स।

साल 2017 में जहां winged आईलाइनर महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ था। वहीं साल 2018 में glitter आईलाइनर का ट्रेंड छाया रहेगा। रेड, ब्लू, आॅरेंज और ग्रीन कलर के आईलाइनर सबसे ज्यादा छाए रहेंगे। वहीं ब्लैक और दूसरे ब्राइट रंग के आईलाइनर की भी काफी डिमांड रहेगी।

इस साल हल्की और नेचुरल आईलेशिज ही ट्रेंड में रही हैं। लेकिन आने वाले साल में फिर से हैवी और घनी आईलेशिल का चलन रहेगा। साथ ही ये लड़कियों की पहली पसंद भी बनेंगी। आप देखेंगे कि आईलेशिज में भी कई ब्राइट रंग के मशकारा का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में आप इस ट्रेंडी मेकअप को अभी से ट्राई कर सकती हैं।

वैसे तो हेयर कलर का ट्रेंड महीनों महीनों में बदलता रहता है। इस साल जहां ब्राउन और गोल्ड हेयर कलर ट्रेंड में थे। वहीं साल 2018 में ब्लू हेयर कलर का ट्रेंड रहेगा। कई बड़े स्टार्स और टीवी स्टार्स ने अभी से इस ट्रेंड को फॉलो करना शुरू कर दिया है।

हेयरस्टाइल में कर्ली हेयरस्टाइल और ब्वॉयकट हेयर स्टाइल करीब 80 प्रतिशत लड़कियों की पहली पसंद रहेंगे। ये हेयरस्टाइल जितना कैजुअल और आॅफिशियल है उतना ही पार्टीवियर और हॉट भी लगता है। जिन लड़कियों के नेचुरल कर्ली हेयर हैं उनकी को बल्ले बल्ले है।

अगर लिपस्टिक की बात करें तो ब्राइट नहीं बल्कि गोल्डन कलर का शेड काफी ज्यादा लोग फॉलो करेंगे। अगर आपको यकीन नहीं आ रहा है तो कुछ दिनों में खुद ही देख लीजिए। आप ट्रेंड में रहें इसलिए हम आपको पहले ही ये सारी जानकारी दे रहे हैं। यह शेड दिखने में जरूर आपको बोरिंग और बेकार लग रहा होगा। लेकिन सच यह है कि इसे लगाने के बाद काफी काफी हॉट और स्टनिंग लुक आता है।

कैमल कलर या डीप यैलो कलर की नेलपेंट साल 2018 में सबसे ज्यादा लगाई जाएगी। कई हॉलीवुड स्टार्स ने अभी से इस ट्रेंड को फॉलो करना शुरू दिया है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।