अपना वज़न घटाना है तो घर में करें ये बदलाव
शायद यह जानकर आपको थोड़ी हैराना हो, लेकिन आपके वजन बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण आपका घर भी हो सकता है। इसलिए घर और इससे जुड़ी कुछ आदतों में बदलाव करना चाहिए।

क्या आपको पता है कि आपके वजन बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण आपका घर भी हो सकता है। जी हां शोध बताते हैं कि आपके घर का वातावरण व उसको व्यवस्थित करने के कुछ तरीके भी आपको मोटा बना सकते हैं। और यदि घर व रसोई में कुछ बदलाव किये जाएं तो मोटापे की समस्या पर कफी हद तक लगाम लगाई जा सकती है। तो चलिये जाने की क्या हैं घर के ये मोटापा बढ़ाने वाले कारण और इन्हें ठीक करने के तरीके।
Image courtesy: © Getty Images

रेस्तरां स्टाई की बड़ी प्लेटें आपकी डाइनिंग टेबल की सुंदरता तो बढ़ा देती हैं, लेकिन क्या कभी आपने ध्यान दिया है कि इनके कारण आपकी कमर का साइज बढ़ जाता है। माइंडलैस ईटिंग के लेखक, ब्रायन वनसिंक, पीएचडी के अनुसार बड़ी प्लेट में ज्यादा खाया जाता है और मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए खाने की छोटी कटोरियों और प्लोटों का ही इस्तेमाल करें।
Image courtesy: © Getty Images

विशेषज्ञ बताते हैं कि जब आप मल्टीटास्किंग करते हुए भोजन करते हैं तो आप त्रप्त नहीं हो पाते और ज्यादा खा लेते हैं। लॉस एंजेलिस स्थित पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने भी शयनकक्ष में टीवी देखने एवं बचपन में मोटापे के बीच सम्बधों को उजागर किया था। तो खाते समय टेलीविजन से दूर ही रहें।
Image courtesy: © Getty Images

अपने वजन को बढ़ने से रोकने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी होता है। जब आप थके होते हैं तो, लेप्टिन का स्तर, जो कि भूख को नियंत्रित करता है, कम होता है। जबकि भूख उत्तेजक, घरेलिन क स्तर बढ़ जाता है। सोने से लेप्टिन का स्तर बढ़ता है और अधिक खाने की आदत से बचाव होता है। तो बिस्तर को साफ और आरामदायक रखें और अच्छी और पर्याप्त नींद लें।
Image courtesy: © Getty Images

अपनी कंप्यूटर टेबल, लिविंग रूम आदि में स्नैक्स रखने से आप बिना भूख के भी कई बार ये नुकसान दायक खाद्य खाने लगते हैं। जिस कारण आपका मोटापा बढ़ने लगता है। बेहतर होगा कि इस प्रकार के फैटी स्नैक्स को रसोई की एक अलवाली में ही रखें और आसान पहुंच से दूर रखें।
Image courtesy: © Getty Images

वर्कआउट करते समय फिटनेस विशेषज्ञ हाई इंटेंसिटी का म्यूजिक सुनने का सुझाव देते हैं, क्योंकि इससे तीव्रता में वृद्धि होती है। यही बात खाते समय तेज म्यूजिक सुनते समय भी लागू होती है। लेकिन ये भोजन के साथ अच्छी बात नहीं है। इ ससे आप अधिक खा जाते हैं और मोटे हो सकते हैं। तो खाते समय तेज म्यूजिक न सुनें।
Image courtesy: © Getty Images

चाहे भूख लगे या न लगे, अक्सर फ्रिज खोलते ही जो कुछ उसमें खाने को मिलता है, वो सीधा हमारे पेट में चला जाता है। और इस आदत के चलते हम कई सारी ऐसी अनावश्यक चीजे खा लेते हैं, जो हमें मोटा बना देती हैं। ऐसे में जरुरी है कि हम अपनी फ्रिज में अ दिकांश चीजें स्वास्थ्यवर्धक रखें जिन्हें खा कर हमारे स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े।
Image courtesy: © Getty Images

भूख लगने पर यदि पोष्टीक चीजें जैसे फल आदि खाई जाएं, तो न केवल मोटापा काबू रहता है, बल्कि सेहत भी अच्छी रहती है। लेकिन अक्सर लोग पौष्टिक चीजों को तो फ्रिज आदि में दबा कर रख देते हैं और बाहर रखी कुकीज़ या नमकीन आदि खा लेते हैं। तो बेहतर होगा कि कुछ स्वादिष्ट व पौष्टिक फलों को धो कर डाइनिंग लेबल पर एक टोकरी में ही रखा जाए, ताकि भीख लगने पर इन्हें खाया जा सके।
Image courtesy: © Getty Images

हम अपने घर को सजाने-सवारने में कोई कसर नहीं छोड़ते और न ही खुद की साज-संवार में ही कोई कमी रखते हैं। लेकिन अक्सर स्वस्थ व सुंदर रहने में सबसे मददगार चीज, एक्सरसाइज को नज़रअंदाज कर देते हैं। लोग अक्सर एक्सरसाइज के समान को दबा-छुपा कर रख देते हैं। इसके बजाए आप एक्सरसाइज के सामान को सामने ही रखें और घर की एक जगह को भी एक्सरसाइज के लिए तैयार करें।
Image courtesy: © Getty Images

शोधों के अनुसार इंटरनेट पर ज्यादा समय देना, खासतौर पर युवाओं के लिए भारी पड़ सकता है और इससे उन्हें डिप्रेशन, मोटापे तथा नींद न आने जैसे रोग होने की आशंका होती है। इसके अलावा समाज से कटाव की दिक्कत भी उन्हें पड़ सकती है। हर दिन पांच घंटे से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल को अधिक की श्रेणी में रखा गया है। इसलिए खाते समय लैपटॉप का इस्तेमाल न करें। कंप्यूटर को ऐसी जहग रखें जो खाने की जगह से दूर हो और उसके साथ खाने का समान भी न रखें।
Image courtesy: © Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।