गर्मी और कोल्ड

कोल्ड की समस्या सिर्फ सर्दियों में भी नहीं होती है, यह गर्मी के मौसम में भी होती है। गर्मी के मौसम में कोल्ड होना कोई बड़ी बात नहीं है। बदलते मौसम के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है जिसके कारण कोल्ड और कफ की समस्या हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नूस्खों को आजमायें और फिर देखिये कैसे आपके मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ जाता है। गर्मी के मौसम में अगर कोल्ड की समस्या हुई है तो पानी से दूरी न बनायें बल्कि पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। इस स्लाइडशो में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे गर्मी के मौसम में आसानी से आप कोल्ड से छुटकारा पा सकते हैं।
नारियल का पानी

गर्मी के मौसम में नारियल का पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। नारियल का पानी कई गुणों से भरपूर है इसलिए गर्मी में इसे पीने की सलाह भी दी जाती है। गर्मी में कोल्ड को दूर करने के लिए यह बहुत ही शानदार मीठा पेय है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और कोल्ड से छुटकारा भी मिलता है। इसका सेवन दिन में दो बार करने से जल्दी आराम मिलेगा।
गुलाबजल

गुलाबजल का प्रयोग इससे पहले आपने केवल सौंदर्य को निखारने के लिए ही किया होगा। लेकिन यह गर्मी में होने वाले कोल्ड से राहत दिलाने में बहुत मददगार घरेलू नुस्खा है। इसका सेवन दिन में दो बार करने से शरीर का तापमान कम होता है। गुलाबजल में शहद की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं। इसके अलावा गुलाबजल में गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा डालकर इसका सेवन करें। इससे जल्दी आराम मिलेगा।
फलों का जूस

गर्मी के मौसम में फलों का सेवन शरीर के तापमान को कम करने के लिए किया जाता है साथ ही यह डीहाइड्रेशन से भी बचने का अच्छा तरीका भी है। फलों के जूस में विटामिन होता है जो कोल्डी की समस्या से आसानी छुटकारा दिलाता है। संतरा, अनानास, तरबूज, खीरा आदि का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। विटामिन सी कोल्ड के लिए जिम्मेदार संक्रमण से लड़ने में मददगार है।
ग्रीन टी पियें

ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए नहीं होता है बल्कि इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं। गर्मी में अगर कोल्ड के कारण सीने में जकड़न और नाक बंद की समस्या हो तो दिन में दो बार ग्रीन टी पियें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बैक्टीरिया के संक्रमण को कम करने में मददगार है।
ऐसा हो आहार

गर्मी में कोल्ड की समस्या होने पर खान-पान में थोड़ा सा बदलाव कर लें। साबुत अनाज और ब्राउन राइस का सेवन करें, इसमें मौजूद फाइबर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके अलावा विटामिन ए युक्त आहार का सेवन करें। हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें, ये शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। गर्मी के मौसम में हरी सब्जियां जैसे- लौकी, पालक, आदि का सेवन करें। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें जिससे बंद नाक की समस्या दूर होगी और शरीर हाइड्रेटेड रहेगा।