इन टिप्स की मदद से करें रक्तचाप कम
उच्च रक्तचाप की समस्या से बचने और उसे जल्द सामान्य करने के लिए आप कुछ आसान और कारगर नुस्खों की मदद ले सकते हैं।

उच्च रक्तचाप
कहते हैं यदि दिल दुरुस्त हो तो शरीर भी तंदुरुस्त रहता है। और अपने दिल को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उसका पूरा खयाल रखें। और अपने रक्तचाप को भी काबू में रखें। लेकिन बढ़े हुए रक्तचाप को कम कैसे किया जाए, यह एक बड़ा प्रश्न है। तो चलिये बताते हैं आपको रक्तचाप कम करने के कुछ तेज, आसान और प्रभावी तरीके।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

दही करे फायदा
एक छोटा कटोरा दही रोज़ जमाएं और पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके इसका सेवन करें। एक अमरीकी युनिवर्सिटी के अनुसार दही शरीर के लिए आवश्यक कैल्शियम की मात्रा शरीर को प्रदान करता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नमक को कहें ना
उच्च रक्तचाप के रोगी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि उसे नमक का प्रयोग बिल्कुल कम कर देना चाहिये। नमक रक्त पके दबाव को बढाने वाला सबसे प्रमुख कारक होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लहसुन
रक्त का गाढा होना भी उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख कारण है। रक्त गाढा होने से उसके प्रवाह में बाधा होती है। जिससे धमनियों और शिराओं में दवाब बढ़ जाता है। लहसुन ब्लड प्रेशर ठीक करने में बेहत कारगर है। यह रक्त का थक्का नहीं जमने देता और धमनी की कठोरता में लाभदायक होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

आंवला और शहद
आंवला और शहद भी उच्च रक्तचाप मेंलाभ करता है। एक बडा चम्मच आंवला का रस और उतनी ही मात्रा में शहद मिलाकर सुबह - शाम लेने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में फायदा होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

काली मिर्च
जब ब्लड प्रेशर बढ़ जाए तो आधा गिलास कुनकुने पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर घोलकर 2-2 घंटे के अंतर से पियें। ऐसा करने से जल्द ही ब्लड प्रेशर सामान्य स्थिति में आ जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

तरबूज और पोस्त दाना
तरबूज का मगज और पोस्त दाना दोनों बराबर मात्रा में लें और इसे पीसकर मिला लें। एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम खाली पेट पानी से इसे लें। 3 से 4 हफ़्तों तक लें। लाभ होने पर आप इसका सेवन पहले भी बंद कर सकते हैं। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

नींबू का रस या तुलसी
रक्तचाप बढ़ा होने पर इसे जल्दी नियंत्रित करने के लिये आधे गिलास पानी में एक या आधा नींबू निचोडकर दो-दो घंटे के अंतर से पीते रहें। या तुलसी की दस और नीम की तीन पत्तियों को पानी के साथ खाली पेट सात दिनों तक लें तो अच्च रक्तचाप में लाभ होता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

वजन घटाएं
बढ़ा हुआ वजन बीपी के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए रोज कुछ देर तो व्यायाम करें, अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। अपने बीपी का ब्योरा रखें और उपचार नियमित लें। और वजन को नियंत्रण में रखें।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

लालमिर्च
धमनियों के सख्त होने के कारण या उनमे प्लेक जमा हो जाता है और इस वजह से रक्त वाहिकाएं और नसें संकरी हो जाती हैं जिससे रक्त प्रवाह में बाधा होती है। लाल मिर्च के सेवन से नसें और रक्त वाहिकाएं चौड़ी होती हैं, और रक्त प्रवाह ठीक होता है और रक्तचाप नीचे आ जाता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images

सबसे जरूरी
हाई ब्लज प्रेशर के नियंत्रण के लिए उपचार तो जरूरी है ही इसके साथ-साथ ठीक दवाएं, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा बेहतर जीवनशैली होनी चाहिए। नियमित उपचार होने से इस समस्या के दुष्परिणाम, जैसे स्ट्रोक पैरालिसिस, हार्ट फेल्योर, रीनल फेल्योर इत्यादि को कम किया जा सकता है।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।