सावधान! लंबी हाइट की लड़कियों को हो सकती है ये सजा
कई बार लंबी हाईट वाली लड़कियों को सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं क्या है वो सजा।

वैसे तो हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट लंबी हो। क्योंकि लंबी हाइट वालों की जो पर्सनेलिटी होती है वो किसी और की नहीं हो सकती है। खासकर के लंबी हाइट की लड़कियां काफी आकर्षित लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार लंबी हाईट वाली लड़कियों को सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं क्या है वो सजा।

लंबी हाइट की लड़कियों चाहे किसी फंक्शन में जाएं या किसी और फैमिली प्रोग्राम में जाएं। अक्सर उन्हें वहां रिश्तेदारों से ये ताना सुनना पड़ता है कि तुम्हारे लिए लड़का कहां मिलेगा। हालांकि कभी-कभी तो ये सुनना अच्छा भी लगता है। लेकिन जब कोई चीज हद से ज्यादा होने लगे तो फिर वहीं बातें चिड़चिड़ी लगती हैं।

लंबी हाइट की लड़कियों को हमेशा फ्लैट चप्पल पनने ही सजा भुगतनी पड़ती है। कई लड़कियां तो इतनी लंबी होती है कि उनका चाहे कितना भी मन करें लेकिन हील्स नहीं पहन सकती हैं। जिसके चलते कई बार तो उन्हें रिश्तेदारों की कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अपने सगे दोस्त भी ऐसे मौकों पर ताना मारने से पीछे नहीं हटते हैं।

लंबी लड़कियों की अगर शादी आसानी से हो भी जाती है तो उसके बाद भी उन्हें ताने सुनने पड़ते हैं। लोग ताना मारते हैं कि अब कहीं इसके बच्चे भी ऐसे ही बांस की तरह ना हो जाएं। ये ताना तो हर लंबी लड़की को सुनना पड़ता है 'पतानी कहां जाएगी इतनी ऊंट की तरह लंबी होकर'

लंबी लड़कियां अगर मूवी देखने जाएं और गलती से उन्हें आगे की सीट मिल जाए तो फिर उनका मूवी देखना मुश्किल हो जाता है। कई लोग बार-बार साइड होने के लिए कहते हैं तो कई लोग ऐसा ताना भी मारते हैं 'भाई इतने लंबे हो तो पीछे की सीट में बैठा करो, हम लोगों को फिल्म दिख नहीं रही है।' हालांकि उस वक्त आप उनसे बहस तो कर लेते हो लेकिन बाद में कहीं ना कहीं आपको खुद पर शर्मिंदगी जरूर महसूस होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।