लिवर की सफाई (डिटॉक्स) के लिए खाने में शामिल करें ये 9 फल और सब्जियां

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपने डाइट पर विशेष ध्यान दें। इस लेख में कुछ ऐसी फल और सब्जियों के बारे में बताया गया है, जिससे लिवर की सफाई की जा सकती है।

Kishori Mishra
Written by:Kishori MishraPublished at: Jul 16, 2021

1/11

खराब जीवनशैली के चलते लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन्हीं समस्याओं में से लिवर की परेशानियां प्रमुख हैं। लिवर की समस्याओं को दूर करने के लिए आप अपने डाइट में कुछ बदलाव करें। इससे आपका लिवर स्वस्थ रहेगा। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों और सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे लिवर की अच्छे से सफाई की जा सकती है। साथ ही इससे आपका लिवर हेल्दी बना रहेगा।

अंगूर

अंगूर
2/11

लिवर की सफाई के लिए आप अपने आहार में अंगूर को शामिल कर सकते हैं। अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। अंगूर के अलावा कई ऐसे खट्टे फल हैं, जो प्राकृतिक रूप से लिवर की सफाई करते हैं। इन फलों के सेवन से लिवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में अंगूर को शामिल करें। 

नींबू का करें सेवन

नींबू का करें सेवन
3/11

नींबू में विटामिन सी भरपूर रूप से होता है। अगर आप अपने लिवर की सफाई करना चाहते हैं, तो सुबह गर्म पानी के साथ नींबू पानी का सेवन करें। इससे आपका लिवर उत्तेजित होता है और इसमें मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने लगते हैं। 

लहसुन

लहसुन
4/11

लहसुन की कलियों में कई गुण होते हैं। इसमें लिवर को सक्रिय करने की क्षमता होती है। लहसुन में मौजूद एंजाइम शरीर में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थ को बाहर करते हैं। इसमें एलिकिन और सेलेनियम की अधिकता होती है, जो लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करता है। 

गाजर का करें सेवन

गाजर का करें सेवन
5/11

गाजर और चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें फ्लेनोइड्स और बीटा-कैरोटीन की अधिकता होती है, जो लिवर को उत्तेजित करता है। इससे संपूर्ण लिवर के कार्य प्रणाली में सुधार होता है। इसलिए गाजर के सीजन में अपने डाइट में 1 गाजर को जरूर शामिल करें। 

लिवर को नया करे सेब

लिवर को नया करे सेब
6/11

सेब में पेक्टिन की मात्रा भरपूर रूप से होती है। यह हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त कर शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। सेब में मौजूद रासायनिक घटक शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करते हैं। इससे आपका लिवर हेल्दी रहता है। नियमित रूप से 1 सेब का सेवन करने से लिवर सही तरीके से कार्य करता है।

लिवर की सफाई करे पपीता

लिवर की सफाई करे पपीता
7/11

पपीता कई समस्याओं से बचाव करने में असरकारी होता है। इसके सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में असरकारी है। लिवर को हेल्दी बनाए रखने में पपीता आपकी मदद कर सकता है। यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में काफी सक्रिय है। सप्ताह में 1 से 2 बार पपीता का जूस पीने से लिवर की कई परेशानियों से राहत मिल सकता है।

पालक

पालक
8/11

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आपका लिवर स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद विटामिन सी लिवर की सफाई करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा पालक एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। अगर आपका लिवर कमजोर है, तो नियमित रूप से 1 गिलास पालक का जूस जरूर पिएं।

ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी
9/11

ब्लैकबेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में होने वाले सूजन से राहत पा सकते हैं। किसी कारण से लिवर में हुई समस्याओं को दूर करने में ब्लैकबेरी काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे लिवर की सूजन कम करने के साथ-साथ लिवर की अच्छे से सफाई भी की जा सकती है। इसलिए अपने डाइट में सप्ताह में 1 बार ब्लैकबेरी को जरूर शामिल करें। 

आंवला

आंवला
10/11

आंवला कई गुणों से भरपूर होता है। कोरोनाकाल में कई लोग इसका सेवन नियमित रूप से कर रहे हैं। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई समस्याओं को दूर करने में असरकारी होता है। इसके सेवन से आप लिवर को मजबूत कर सकते हैं। इतना ही नहीं स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में भी आंवला काफी फायदेमंद है।

Disclaimer