बजरंगी भाईजान से सीखें जीवन से जुड़े कुछ पाठ
हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' वास्तव में हमें जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है, आइए हम आपको बताते हैं कि बजरंगी भाईजान से आप क्या-क्या सीख सकते हैं।

सिनेमा समाज का आइना हैं, ये हमारे जीवन से ही जुड़ी हैं और इनको देखकर हर कदम पर हम प्रेरित होते हैं। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' वास्तव में हमें जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है। अगर आप सलमान खान, करीना कपूर, नवाजुद्दीन के प्रशंसक हैं तो ये फिल्म देखें ही लेकिन अगर आप जीवन में अपने लक्ष्यों को पाना चाहते हैं तो भी यह फिल्म देखें। आइए हम आपको बताते हैं कैसे बजरंगी भाईजान हमें जीवन से जुड़े पाठ पढ़ाती है।
Image Source : Jagran.com

अगर आप एक झूठ बोलते हैं तो उसे छुपाने के लिए आपको हजारों झूठ बोलने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप सच बोलते हैं तो कोई समस्या नहीं आती। सच बोलने के लिए प्रेरित करती है फिल्म बजरंगी भाईजान। इस फिल्म का हीरो एक सच्चा और गलत काम न करने वाला इनसान हैं।
Image Source : Jagran.com

बजरंगी भाई जान के प्रमुख पात्र पवन कुमार चतुर्वेदी यानी सलमान खाना दिखावे से ज्यादा सादगी पसंद करते हैं। यानी चकाचौंध वाली इस दुनिया में सिर्फ दिखावा करना ही सही नहीं, बल्कि सादगी से भी आप अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को पा सकते हैं।
Image Source : Jagran.com

वर्तमान में जीवन अपने तक सीमित हो गया है, दूसरों को मुसीबत में देखने के बाद उसे नजरअंदाज करना एक चलन सा हो गया है। सड़क दुर्घटना के बाद कोई मदद के लिए सामने नहीं आता है। ऐसे में एक अनजान लड़की की मदद करने वाले सलमान खान से ये सीख सकते हैं कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद भी करनी चाहिए, भले ही उनसे कोई रिश्ता हो या न हो।
Image Source : Jagran.com

इस फिल्म में जिस मुन्नी की मदद सलमान खान करता है वह बोल नहीं सकती। उसके बोल न पाने के कारण लोग उसे समझ नहीं पाते हैं जिससे उसकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसे में सलमान उसके लिए फरिश्ता बनकर आता है और एक गूंगी बच्ची के इशारों को समझकर उसकी मदद करता है।
Image Source : Jagran.com

मुन्नी से मिलने के बाद उसे सही सलामत घर पहुंचाना सलमान खान का लक्ष्य होता है। इसी तरह हमें भी जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसके लिए प्रयास भी करना चाहिए।
Image Source : Jagran.com

सलमान के रास्ते में भारत-पाकिस्तान की सरहद सबसे बड़ी बाधा बनती है। इस मुश्किल के बाद भी वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। इसी तरह हमारे जीवन में कितनी भी बड़ी मुश्किलें आयें उससे घबराना नहीं चाहिए। बाधाओं को दूर कर लक्ष्य तक पहुंचना ही उद्देश्य होना चाहिए।
Image Source : Jagran.com

हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई गैर नहीं सब भाई-भाई। यानी धर्म के नाम पर किसी तरह का भेद-भाव सही नहीं है। आप सिर्फ अपने धर्म ही नहीं दूसरे धर्म से भी प्यार करें। बजरंगी भाईजान में सलमान खान दूसरे धर्म की बच्ची की मदद करता है और उसको लेकर उसके मन में किसी तरह का द्वेष नहीं होता है।
Image Source : Jagran.com

जीवन में अगर प्यार हो तो वह हसीन हो जाता है। इसलिए जीवन की भागदौड़ के बीच थोड़ा सा वक्त प्यार को दें फिर देखिये आपकी जिंदगी कितनी खूबसूरत बन जाती है। इस फिल्म में सलमान और करीना का रोमांटिक दृष्य भी है। यानी एक सामान्य जीवन में प्यार भी संभव है।
Image Source : Jagran.com
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।