सिर्फ 2 दिन में वजन घटाता है नींबू के छिलकों का ऐसा प्रयोग
नींबू का रस तो गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसके छिलके भी गुणों से भरपूर होते हैं। यह बात दीगर है कि हम अकसर इन्हें बेकार समझकर कूड़े के डिब्बे में फेंक देते हैं। हमें यकीन है कि इस स्लाइड शो को पढ़ने के बाद आप नींबू के छिलकों का उपयोग करेंगे, न कि

नींबू के फायदों के बारे में तो हम सब जानते हैं। तभी तो नींबू का रस हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, नींबू के छिलकों का क्या। उन्हें तो हम अकसर फेंक देते हैं। लेकिन, क्या आप नींबू के छिलकों के फायदों और पोषक गुणों के बारे में जानते हैं। हममें से अधिकतर लोग नींबू के छिलकों के गुणों से अनजान होते हैं। लेकिन, इसके छिलके भी कुछ कम नहीं। आइए जानते हैं इसके छिलकों के फायदों के बारे में।

नींबू के छिलके आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम और विटामिन सी होता है, जो हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह हड्डियों से जुड़ीं बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, रहेयूमेटॉयड अर्थराइटिस और इंफ्लेमेटरी पोलीअर्थराइटिस से भी बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : दुबली-पतली लड़कियों का तेजी से वजन बढ़ाते हैं ये 5 फूड

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निजात दिलाने में नींबू के छिलके काफी महत्वपूर्ण होते हैं। नींबू के छिलकों में भारी मात्रा में फ्लेवानॉयड होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को शरीर से दूर करने में मदद करते हैं। image courtesy : getty images

हमारे शरीर में कई विषैले पदार्थ यानी टॉक्सिन मौजूद होते हैं। ये पदार्थ न केवल हमारे शरीर को अंदर से कमजोर बनाते हैं, बल्कि साथ ही साथ हमारे भीतर अल्कोहल और अन्य नुकसानदेह खाद्य पदार्थों के सेवन की लालसा भी बढ़ाते हैं। नींबू के छिलके अपने खट्टे स्वाद और स्वभाव के कारण, इन विषैले पदार्थों को दूर करने में मदद करते हैं। image courtesy : getty images

इस बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। लेकिन, नींबू के छिलके कैंसर से बचाने और उसके इलाज में काफी मददगार होते हैं। इसमें मौजूद तत्त्व कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मददगार होते हैं। image courtesy : getty images

यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में भी मदद करते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाती है। नींबू के छिलकों में मौजूद पॉलीफिनॉल कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : जरूरत से ज्यादा निकल रहा है पेट, तो हो सकता है गैस्ट्रोएन्टेराइटिस रोग

नींबू के छिलके में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। सही रक्तचाप से हमारा दिल भी सही रहता है। इसके साथ ही नींबू के छिलके हमारे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। और हमें दिल के दौरे और डायबिटीज से बचाते हैं। image courtesy : getty images

मुंह के स्वास्थ्य को सही रखने में भी नींबू के छिलके काफी मददगार होते हैं। विटामिन सी की कमी से कमजोर दांत और मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है। विटामिन सी कमी से स्कर्वी और जिंजिविटस हो जाता है। नींबू के छिलके में सिट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन सी की कमी से हुए नुकसान की भरपाई करने में मदद करता है। यह दांतों और मसूड़ों से संबंधित बीमारियों को भी दूर रखता है। image courtesy : getty images

नींबू के छिलके वजन घटाने में भी मदद करते हैं। इनमें पेक्टिन नाम का तत्व होता है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को दूर रखता है। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो नींबू के छिलकों का सेवन जरूर करें। image courtesy : getty images

झुर्रियों, एक्ने, पिग्मेंटेशन और गहरे निशानों से बचाने में नींबू के छिलकों का कोई सानी नहीं। इसमे मौजूद फ्री-रेडिकल्स इस प्रक्रिया में काफी अहम किरदार निभाते हैं। इसके साथ ही इसमं एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। जिससे आपका रूप निखरता है। image courtesy : getty images

इसके अलावा नींबू के छिलकों के अन्य फायदे भी हैं। ये लिवर को साफ रखते हैं, कान के संक्रमण को दूर करते हैं, रक्त प्रवाह को सुचारू बनाते हैं, मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और साथ ही यह स्ट्रोक को भी दूर रखने में मदद करते हैं। image courtesy : getty images
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।