लैपटॉप और आपकी सेहत

आज कम्प्यूटर या लैपटॉप हमारी पर्सनल, प्रोफेशनल और सोशल लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। एक अनुमान के अनुसार भारत में 30 प्रतिशत से अधिक लोग कम्प्यूटर का इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले देशों में भी भारत तीसरा नंबर आता है। इन्होंने जहां एक ओर हमारी जिंदगी को गति दी है, वहीं हमारे काम करने की सामर्थ्य को भई बढ़ाया है। लेकिन साथ ही हमारे लिए कुछ दिक्कतें भी पैदा की हैं। ऐसी दिक्कतें जो हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। चलिये जाने क्या हैं ये समस्याएं - Images courtesy: © Getty Images
कमर और गर्दन दर्द

लैपटॉप गोद मे रख कर काम करने की वजह से हमें आगे की ओर झुक कर इसका प्रयोग करना पड़ता है, जिस कारण लोअर बैक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे कारण आगे चलकर आपको स्पॉन्डलाइटिस की समस्या भी हो सकती है। Images courtesy: © Getty Images
कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम

लैपटॉप इस्तेमाल करते समय लोग उसकी स्क्रीन को बड़ी करीब से देखने लगते हैं, जिससे आंखों पर जोर पड़ता है। साथ ही सूखापन और आंखों की रोशनी कम होनी भी शुरु हो जाती है। शुरू में आप इसे पहचान नहीं पाते और नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आगे चलकर इससे काफी मुश्किल हो सकती है।Images courtesy: © Getty Images
बांझपन

कुछ शोध बताते हैं लगातार काफी घंटों तक लैपटॉप का इस्‍तमाल करने की आदत पुरुषों को बाझ बना सकता है। लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी स्‍पर्म तथा उसकी गुणवत्ता पर न कारात्मक असर डाल सकती है। इसलिये इसे गोद में रख कर काम न करने की सलाह दी जाती है। Images courtesy: © Getty Images
त्वचा संबंधी समस्याएं

लैपटॉप को पैरों पर रख कर कर काम करने से उसकी गर्मी से त्वचा को नुकसान पहुंचता है और त्वचा संबंधी कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। स्विट्जरलैंड के त्वचा विशेषज्ञों द्वारा किए गए शोध के मुताबिक लैपटॉप को अधिक देर तक गोद में रखकर काम करने से न केवल त्वचा पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि इससे त्वचा के जलने की भी आशंका रहती है। लैपटॉप के बायीं ओर से जो गर्मी निकलती है, उसका तापमान 52 डिग्री होता है, ये पैरों की त्वचा पर प्रभाव नकारात्मक प्रभाव डालती है। इससे बचने के लिए हीटिंग पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है।Images courtesy: © Getty Images
कैंसर

यदि घंटों तक लैपटॉप शरीर के किसी हिस्से पर रख कर काम करने के बाद आपकी त्वचा में खुजलाहट पैदा होती है या फिर वो बहुत गर्म हो जाती है। तो ये स्किन कैंसर का लक्षण भी हो सकता है। लगातार इस तरह से लैपटॉप का इस्तेमाल करने पर ऐसा होता है।Images courtesy: © Getty Images
अंगुलियों का सुन्न होना

लगातार लैपटॉप के कीबोर्ड पर अंगुलियां चलाने से अंगुलियों में दर्द, अकड़न या सुन्नपन हो जाता है। कुछ शोध बताते हैं कि रोजाना कई कई घंटे कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने से आगे चलकर अंगुलियों में गांठ भी पड़ सकती हैं। Images courtesy: © Getty Images
जांघों को नुकसान

यदि लैपटॉप को 45 मिनट से अधिक समय तक नंगी जांघों पर रख कर काम करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लैपटॉप से रेडिएशन के तौर पर निकलने वाली गर्मी से जांघों की चमड़ी की ऊपरी परत शुरू में लाल और फिर बाद में काली पड़ सकती है। यह बीमारी पहले बुजुर्गों को तेज धूप की मार से होती थी। Images courtesy: © Getty Images